विवादित ट्वीट के बाद बुरा फंसे विवेक ओबेरॉय, जिस चैरिटी फाउंडेशन की दे रहे थे दुहाई उसने दिखाया बाहर का रास्ता - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 22, 2019

विवादित ट्वीट के बाद बुरा फंसे विवेक ओबेरॉय, जिस चैरिटी फाउंडेशन की दे रहे थे दुहाई उसने दिखाया बाहर का रास्ता



:




 


ऐश्वर्या राय पर विवेक ओबेरॉय के किए गए विवादित ट्वीट का मामला थमता नहीं दिख रहा है। सोशल मीडिया पर किरकिरी के बात एक्टर ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है और माफी मांग ली है लेकिन ऐसा लगता है कि यह विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ है। महिला आयोग की सक्रियता के बाद अब विवेक पर एक और गाज गिरी है।


ट्विटर पर माफी मांगते हुए विवेक ओबेरॉय ने लिखा था कि 'कभी-कभी कुछ चीजें पहली नजर में मजाकिया लगती हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वे सबको वैसी ही लगें। मैंने अपनी जिंदगी के 10 साल महिला सशक्तिकरण में गुजारे हैं। 2000 से अधिक वंचित लड़कियों को सशक्त बनाने में खर्च किया है, मैं कभी भी किसी भी महिला के प्रति अपमानजनक होने के बारे में नहीं सोच सकता।' बता दें कि विवेक ओबेरॉय स्माइल फाउंडेशन के साथ जुड़े रहे हैं, यह फाउंडेशन महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर काम करती है।


जिस चैरिटी ऑर्गेनाइजेशन का हवाला देते हुए विवेक ओबेरॉय अपनी सफाई दे रहे थे उसी ने उन्हें अपने एक इवेंट से बाहर कर दिया है। स्माइल फाउंडेशन ने एक बयान जारी किया है, जिसमें लिखा है कि 'विवेक ओबेरॉय के पोस्ट के आधार पर स्माइल फाउंडेशन एक्टर से खुद को अलग करता है। विवेक को DLF Promenade में ओडिशा फानी चक्रवात के लिए फंड रेजिंग इवेंट का हिस्सा बनना था। हमारा संस्थान महिला शक्तिकरण के लिए हमेशा खड़ा है लेकिन विवेक का बयान हमारी विचारधारा से बिल्कुल अलग है।'


इससे पहले महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की प्रमुख विजया रहातकर ने मीम पर संज्ञान लेते हुए विवेक को नोटिस जारी करने की बात कही थी। उन्होंने अपने बयान में कहा कि, 'हमें अच्छा लगेगा कि विवेक ओबेरॉय सोशल मीडिया या फिर व्यक्तिगत तौर पर इस मामले में माफी मांगें। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो फिर हम देखेंगे कि उन पर क्या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। हम इस ट्वीट को ट्विटर से हटाने की मांग कर रहे हैं।'


सोमवार को विवेक ने ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, अभिषेक बच्चन की तस्वीर जोड़कर एग्जिट पोल और नतीजों पर कटाक्ष किया था जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई। वर्क फ्रंट की बात करें तो विवेक जल्द ही पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 24 मई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।




Post Top Ad