वायलर फैक्ट्री में हुई लूट का माल बरामद, 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार May 18, 2019 - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 18, 2019

वायलर फैक्ट्री में हुई लूट का माल बरामद, 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार May 18, 2019



 


गाजियाबाद-  दिनांक 18.05.2019 को थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान मेरठ मोड से घेराबंदी कर 04 शातिर अभियुक्तों महबूब उर्फ राजा, मौसम अली, इन्तजार, शहजाद उर्फ जोनी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 02 जीवित कारतूस, घटना में प्रयुक्त 01 चार पहिया(छोटा हाथी)वाहन, लूट की 01 वैलडिंग मशीन, 01 बड़ा व 02 मीडियम कटर(ग्राइन्डर) आदि बरामद हुए। 

    उल्लेखनीय है कि दिनांक 12/13.05.2019 की रात्रि वायलर बनाने की फैक्ट्री मोरटा थाना मुरादनगर क्षेत्र से सामान लूट करने वाले बदमाशों के विरूद्ध थाना मुरादनगर में मु0अ0सं0 390/2019 धारा 395/397 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर घटना के अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा वायलर फैक्ट्री थाना मुरादनगर क्षेत्रान्तर्गत घटित उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया। इस सम्बन्ध में थाना मुरादनगर पर अभियोग पंजीकृत गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।




Post Top Ad