उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मेगा हार से निराश राज बब्बर ने की इस्तीफे की पेशकश मई 24, 2019 • - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 24, 2019

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मेगा हार से निराश राज बब्बर ने की इस्तीफे की पेशकश मई 24, 2019 •



लखनऊ। १७वी लोकसभा में जिस तरह से रिजल्ट आये है, और कांग्रेस ने मात्रा एक ही सीट जीत कर अपनी इज़्ज़त को ढकने का प्रयास किया है, यहाँ तक कि कांग्रेस कि परंपरागत सीट अमेठी से भी राहुल को हाथ धोना पड़ा है। और तो और प्रदेश अध्यछ को भी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इन सबसे छुब्ध होकर उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने शुक्रवार को किए गए ट्वीट में कहा था कि यूपी कांग्रेस के लिए परिणाम निराशाजनक हैं। अपनी ज़िम्मेदारी को सफ़ल तरीके से नहीं निभा पाने के लिए ख़ुद को दोषी पाता हूँ। नेतृत्व से मिलकर अपनी बात रखूंगा।


सूत्रों ने यह भी बताया कि प्रदेश अध्यछ राजबब्बर के साथ साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी लोकसभा चुनाव 2019 में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की है। वहीं, अमेठी में राहुल गांधी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को इस्तीफा भेज दिया है।






 


Post Top Ad