सिरसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विपक्षी नेताओं का अमर्यादित टिप्पणियां करना थम नहीं रहा है - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 9, 2019

सिरसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विपक्षी नेताओं का अमर्यादित टिप्पणियां करना थम नहीं रहा है

सिरसा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति विपक्षी नेताओं का अमर्यादित टिप्पणियां करना थम नहीं रहा है। आज हरियाणा प्रदेश कांगेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने नरेंद्र मोदी की तुलना 'रावण' से कर डाली और यह सब पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में हुआ। 
डा. तंवर हरियाणा के सिरसा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। गांधी उनके पक्ष में आज यहां दशहरा मैदान पर चुनावी रैली को सम्बोधित करने आए थे। गांधी का भाषण समाप्त होने के बाद माईक डा0 तंवर ने सम्भाल लिया। वह इतने जोश में थे कि उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये मर्यादाओं को तार तार करने को उन्होंने कोई कसर बाकी नहीं रखी। उन्होंने गांधी को राम तो मोदी को रावण की संज्ञा दे डाली। उन्होंने कहा कि 23 मई को इसी दशहरा मैदान पर राम रूपी राहुल गांधी, रावण रूपी नरेंद्र मोदी का दहन करेंगे। उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार पीएम नरेंद्र मोदी पर हमले कर रही हैं।
बुधवार को जहां प्रियंका गांधी ने राजधानी दिल्ली में पीएम मोदी पर हमला किया था, तो वहीं गुरुवार को भी वो पीएम मोदी पर जमकर बरसीं। गुरुवार को प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लेकर कहा, "इनसे बड़ा कायर, इनसे कमजोर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में नहीं देखा। राजनीतिक शक्ति बड़े-बड़े प्रचार से नहीं आती है, टीवी पर दिखाने से नहीं आती है।"
इससे पहले गत बुधवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मोदी की जल्लाद से तो हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 'दुयरोधन' से तुलना की थी। मोदी ने बुधवार को कुरूक्षेत्र रैली में कांग्रेस परिवार और अन्य विपक्षी नेताओं द्वारा उन्हें अब तक दी गालियों और उपमाओं का ब्यौरा तक जनता के समक्ष रख दिया था। 


Post Top Ad