शाम की खबरें प्रमुख 04 मई 2019 - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 4, 2019

शाम की खबरें प्रमुख 04 मई 2019

 


*पांचवें चरण का थमा प्रचार, सोनिया, राहुल, राजनाथ, स्मृति की किस्मत दांव पर* - लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की जिन 14 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होना है, उनमें कई दिग्गजों का राजनीतिक भविष्य दांव पर है। फैसला मतदाताओं के हाथ में है। इनमें केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल हैं


*जोड़ी दो लड़कों की नहीं होती, बैलों की होती है- योगी आदित्यनाथ* - कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए योगी ने कहा, '2017 में उत्तर प्रदेश की इस महान जनता ने प्रदेश के दो लड़को की जोड़ी को खारिज किया था। कहा था कि दो लड़कों की जोड़ी नहीं होती, जोड़ी तो बैलों की होती है।' *


*मैंने पति धर्म निभाया, पत्नी धर्म निभाएंगी पूनम- शत्रुघ्न सिन्हा* - बिहार की पटना साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने शनिवार को कहा कि लखनऊ से सपा प्रत्याशी उनकी पत्नी पूनम सिन्हा 'पत्नी धर्म' निभाएंगी और इस महीने के अंत में उनके लोकसभा क्षेत्र में साथ रहेंगी।सिन्हा ने कहा 'मैंने अपना पति धर्म निभा दिया है


मुजफ्फरपुर केस में तेजस्वी ने की नीतीश सरकार को बर्खास्त करने की मांग* - मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस मामले में तेजस्वी ने कहा, 'मैं गारंटी देता हूं कि नीतीश कुमार के कई मंत्री और करीबी हैं जो इस मामले में शामिल हैं। राज्यपाल को इस सरकार को बर्खास्त करना चाहिए।


*बाबा रामदेव ने सीताराम येचुरी के विवादित 🗣बयान के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर* - सीपीएम नेता सीताराम येचुरी द्वारा रामायण और महाभारत को लेकर दिए गए विवादित बयान पर विवाद बढ़ता चला जा रहा है। येचुरी के बयान से नाराज योगगुरु बाबा रामदेव शनिवार को कुछ संतों के साथ एसएसपी हरिद्वार के समक्ष उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।


 *#MeToo मामले में एमजे अकबर ने कोर्ट में सवालोंं पर कहा- मुझे याद नहीं* - पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर ने शनिवार को कोर्ट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। उन्होंने प्रिया रमानी के वकील के सवालों पर बार-बार ये जबाव दिया कि उन्हें कुछ याद नहीं है।


*भाजपा उम्मीदवार शान्तनु ठाकुर 🛣सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल* - पश्चिम बंगाल के बनगांव संसदीय सीट से बीजेपी उम्मीदवार शांतनु ठाकुर सड़क हादसा में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने इस घटना के पीछे साजिश होने की आशंका जताई है। 


🤜रमजान के दौरान आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई रोके  सरकार: महबूबा मुफ्ती* - जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की मुखिया महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार से रमजान के दौरान आतंकियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पर रोक लगाने की अपील की है। *


 *छात्राओंके बुर्का पहनने पर बैन लगाने के बाद मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी के चीफ को मिली जान से मारने की धमकी* - केरल में मुस्लिम एजुकेशन ग्रुप के चीफ को जान से मारने की धमकी मिली है। इन्होंने केरल में छात्राओं के कैंपस परिसर में बुर्का पहनने पर रोक लगा दी था


*मसूद अजहर मामले में फिल्म का आखिरी सीन ही ना दिखाएं  मोदी: चिदंबरम* - मसूद अजहर के वैश्विक आतंकी घोषित होने पर कांग्रेस नेता पी चिदबंरम ने कहा है कि ये सिर्फ मौजूदा सरकार की वजह से नहीं हुआ है, बल्कि इसको लेकर पूर्व की यूपीए सरकार ने शुरुआत की थी। मोदी इस पर अपनी ही पीठ थपथपा रहे हैं। वो फिल्म के सिर्फ आखिरी सीन की बात कर रहे हैं। 


*म्यांमार-भारत🇮🇳 सीमा पर 5.4 तीव्रता के भूकंप के झटके* - म्यांमार-भारत (नागालैंड) सीमा क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 आंकी गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शनिवार शाम 4.33 बजे म्यांमार-भारत सीमा पर भूकंप के ये झटके महसूस किए गए।


 


Post Top Ad