संजय गाँधी के नाम पर वोट मांग रही है मेनका May 3, 2019 - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 4, 2019

संजय गाँधी के नाम पर वोट मांग रही है मेनका May 3, 2019



 


" alt="" />

-महागठबंधन के प्रत्याशी पर वरुण बोले- मैं संजय गांधी का बेटा हूं, इन जैसों से जूते के फीते खुलवाता हूं

सुल्तानपुर 03 मई 2019। जैसे जैसे चुनाव आगे बढ़ा रहा है, प्रत्याशियों की जुबानी जंग गंदगी में बदलती जा रही है। पीलीभीत से भाजपा उम्मीदवार वरुण गांधी सुल्तानपुर में एक रैली में महागठबंधन और कांग्रेस पर जमकर बरसे। वरुण अपनी मां मेनका गांधी के लिए सुल्तानपुर में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान विपक्षी उम्मीदवार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि मैं संजय गांधी का बेटा हूं, इन जैसे लोगों से जूते के फीते खुलवाता हूं। 

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो नजर आ रहा है जिसमें वरुण गांधी सुल्तानपुर में गठबंधन के उम्मीदवार चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू पर हमला करते नजर आ रहे हैं। इसमें वह कह रहे हैं- आपको किसी मोनू-टोनू से डरने की जरूरत नहीं है। मैं संजय गांधी का लड़का हूं और इन जैसों से जूते के फीते खुलवाता हूं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इस वीडियो में वरुण कह रहे हैं- पहले सुल्तानपुर की पहचान थी कि आप अमेठी के पड़ोसी हैं। मेरे आने के बाद आप देश दुनिया में कहीं भी जाओ, तो लोग कहेंगे वरुण गांधी वाला सुल्तानपुर है। ये पहचान मेनका गांधी के आने के बाद और मशहूर होने वाली है। बेटे की तरह मेनका गांधी भी विपक्ष पर निशाना साधने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही हैं। उन्होंने हाल ही में सुल्तानपुर की एक रैली में कहा, "अभी तक 330 गांवों में जा चुकी हूं। यह जमीन मेरे पति संजय गांधी और बेटे की है। इसलिए मैं याद दिला रही हूं कि सुल्तानपुर में गठबंधन का उम्मीदवार नहीं चल पा रहा है"।

" alt="" />

बता दें कि वरुण गांधी इस बार पीलीभीत से जबकि उनकी मां मेनका गांधी सुल्तानपुर से चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने दोनों की सीट बदल दी है। 





 


Post Top Ad