सहारनपुर (उत्तर प्रदेश )कूड़ा उठान की समस्या बन गयी जी का जंजाल नगर निगम लाचार तो अफसरशाही बेहाल/ - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 5, 2019

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश )कूड़ा उठान की समस्या बन गयी जी का जंजाल नगर निगम लाचार तो अफसरशाही बेहाल/

 


*कूड़ा डंपिंग की व्यवस्था न होने के कारण चरमराई सफाई व्यवस्था//*



*सहारनपुर///
*क्या वास्तव में ही आप स्मार्ट सिटी में रहते हैं क्या वास्तव में ही स्मार्ट सिटी के मुताबिक शहर को सभी सुविधाओं से लैस हाईटेक किया गया है क्या आपके स्मार्ट सिटी शहर में पेंडिंग पड़ी हुई सभी समस्याओं का तत्काल निवारण किया जाता है। ऐसे अनेक सवाल हैं जो शायद आप भी सोच रहे होंगे। लेकिन आपको अपने इन सभी सवालों का जवाब आपको स्वयं ही तलाशना होगा लेकिन स्मार्ट सिटी शहर की कवायद रची जा चुकी है अब आप स्मार्ट सिटी शहर में रह रहे हैं तो स्वयं को स्मार्ट समझते हुए स्मार्ट खरीदारी कीजिए और वह भी शासन द्वारा बनाए हुए मूल्यों के मुंह मांगे दामों पर अपने ऊपर गर्व कीजिए और बीती बातों को भूल जाइए क्योंकि अब आप स्मार्ट सिटी में है तो केवल स्वयं को स्मार्ट समझिए इसी को स्मार्ट सिटी कहां जाता है। एक कहावत जिससे आप भी शायद परिचित हों । ना नो मन तेल होगा और ना ही राधा जी नाचेंगी । इन सब सवालों का निचोड़ हम इसी कहावत में डाल देते हैं। जिसे आप इसका तात्पर्य समझे और स्वयं निर्णय लें। अब आप शहर की कूड़े की व्यवस्था को ही देख लीजिए शायद आपको देखकर स्मार्ट सिटी का नजारा महसूस होने लगे। शहर में कूड़े की समस्या अब नासूर बन गए हैं पूरा शहर कूड़े के ढेर में तब्दील होते जा रहा है अफसरशाही सब कुछ जानते हुए भी अंजान बने हुए हैं शायद इसीलिए क्योंकि कूड़ा डंपिंग की समस्या अब इनके लिए भी खतरे की घंटी साबित होती नजर आ रही है। क्योंकि पाक मुकद्दस रमजान माह की आमद 5 मई को होने वाली है। कूड़ा डंपिंग की व्यवस्था नगर निगम अफसरशाही के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। आपके स्मार्ट शहर में हालात इस तरह बने हुए हैं जहां कूड़े का ढेर आपका स्वागत करने के लिए बेताब ना हो गलियों के मुहाने और मुख्य सड़कों के विभिन्न मार्गों पर कूड़े के ढेर मुसीबत का सबब बने हुए हैं शहर में अनेक स्थानों पर छत्ते आकार नुमा बन गए हैं मुख्य सड़कों तथा गली मोहल्लों में कूड़े के ढेर बन गए हैं ऐसे में लोग संक्रामक बीमारियां फैलने का अंदेशा जता रहे हैं कूड़े से उठती दुर्गंध ने बेहाल होते आपके स्मार्ट सिटी शहर में हालात नरकीय हो गए हैं। एक अनुमान के मुताबिक आपके स्मार्ट शहर में प्रतिदिन कई सौ टन कूड़ा निकलता है।लेकिन कूड़े का उठान इस समय 200 टन का भी एवरेज नहीं दे रहा है लेकिन इसकी एक बड़ी समस्या आन पड़ी है कूड़ा डंपिंग के विरोध के चलते उठान की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। रिपोर्ट,अहमद खान,मोनू वहीं वार्ड नंबर 36 के पुराने कलसिया रोड पर नाले में अटका कूड़ा करकट सड़कों पर भरा पानी आपको आपके स्मार्ट सिटी शहर की याद तरोताजा कर देगा। जहां आपका स्वागत सड़कों पर फैले पानी गंदगी संक्रामक बीमारियां बाय फैलाएं आपकी प्रतीक्षा में नजर आएंगी। लेकिन हमारे स्मार्ट सिटी शहर के इस्मार्ट अफसर भी इस भव्य नजारे को देख कर भी अंजान बन गए हैं। या फिर अनजान बनने की कोशिश में लगे हुए हैं जबकि पाक मुकद्दस माहे रमजान के महीना की दस्तक देने में दो दिन शेष हैं आगे की व्यवस्था भगवान भरोसे ही होगी या फिर अफसरशाही यह तो आने वाला समय ही आपको बताएगा।*


Post Top Ad