रुझानों में BJP भारी बहुमत से आगे, भाई से मिलने पहुंची प्रियंका गाँधी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 23, 2019

रुझानों में BJP भारी बहुमत से आगे, भाई से मिलने पहुंची प्रियंका गाँधी



इंतजार की घड़िया खत्म हो चुकी हैं। लोकसभा चुनाव 2019 के रुझान सामने आ रहे हैं। फाइनल नतीजे आने में थोड़ी देरी हो सकती है, जैसा कि चुनाव आयोग पहले ही घोषित कर चुका है। चुनाव आयोग ने उम्मीद जताई है कि मतगणना के फाइनल नतीजे आने में रात दस बजे तक का या इससे भी ज्यादा समय लग सकता है। हालांकि, रुझान थोड़ी देर में सामने आने लगेंगे।


मतगणना के सबसे तेज और भरोसेमंद रुझानों के लिए दिन भर आप हमारे साथ बने रहिए। जागरण अपने सहयोगियों मीडिया संस्थानों की मदद से देश के कोने-कोने से आपको सबसे तेज और विश्वसनीय रुझान देने वाला है। इसके लिए जागरण मीडिया समूह की टीमें सुबह पांच बजे से ही तैनात हैं।


जैसे-जैसे रुझान सामने आएंगे, देश के लोकतंत्र की तस्वीर स्पष्ट होती जाएगी। साथ ही, ये भी पता चल जाएगा कि चुनाव के पहले शुरू हुई महागठबंधन की कवायद कितनी सफल रही है। एग्जिट पोल के रुझानों से एक तरफ एनडीए गदगद है तो दूसरी तरफ विपक्ष न केवल एग्जिट पोल, बल्कि पूरी चुनावी प्रक्रिया पर ही सवाल उठा रहा है।


ईवीएम पर शंका-आशंका को लेकर विपक्ष के विरोध के बीच विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की भावी सियासी तस्वीर क्या होगी, आज इसका फैसला हो जाएगा। देश के 90 करोड़ वोटरों में से 60 करोड़ से ज्यादा ने अगले पांच साल के लिए किसे अपना भाग्यविधाता चुना है, इस पर से भी पर्दा उठ जाएगा।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनाम राहुल गांधी और विपक्ष के बीच करीब दो माह चली चुनावी जंग में किसे मिलेगा ताज और कौन होगा सरताज, यह भी साफ होगा। वहीं, परिणाम अनुकूल नहीं आने पर विपक्षी नेताओं के हिंसा के भड़काऊ भाषणों को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है। मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) को भेजे पत्र में गुरुवार को हिंसा की आशंकाओं को देखते हुए सतर्क रहने को कहा है।


चूंकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह से राज्य सरकार के अधीन है, इसीलिए राज्य सरकारों को मतगणना के दिन भी इसे बनाए रखने को कहा गया है। डीजीपी और मुख्य सचिवों से मतगणना केंद्रों के पास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रखने को कहा गया ताकि किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका जा सके।


लोकसभा चुनाव के तहत देशभर में 542 संसदीय सीटों हुए मतदान की गिनती गुरुवार को सुबह आठ बजे शुरू होगी। पहली बार ईवीएम गणना के साथ मतदाता सत्यापित पेपर ऑडिट पर्चियों (वीवीपैट) का मिलान किए जाने के कारण, देर शाम तक परिणाम आने की संभावना है।


11.45 बजे: रूझानों के मुताबिक, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि निश्चित ही मेरी जीत विजय होगी, मेरी विजय में धर्म की विजय होगी, अधर्म की नाश होगाष मैं भोपाल की जनता का आभार देती हूं।


11.35 बजे: उरी सीट से भाजपा उम्मीदवार और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा 700 वोटों से फिलहाल, आगे हो गए हैं।


11.35 बजे: सुलतानपुर सीट से मेनका गांधी लगभग 10,000 वोटों से पीछे चल रही हैं। केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा भी फिलहाल, पिछड़ रहे है।


11.30 बजे: गुजरात के गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने अपने घर के बाहर मे मीडिया से मुलाकात की।


11.25 बजे:  अभी चक सामने आ रहे रुझानों में गुजरात, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, महाराष्ट्र से कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता जा रहा है।


11.15 बजे: मतगणना के बीच कांग्रेस का मंथन शुरू, राहुल गांधी ने मिलन के प्रियंका गांधी पहुंची।


11.08 बजे: शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी दफ्तर जाएंगे।


11.00 बजे: पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट से TMC कैंडिडेट और फिल्म एक्ट्रेस नुसरत जहां आगे है।


10.55 बजे: वाराणसी सीट से नरेंद्र मोदी 70 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। गठबंधन की शालिनी राय दूसरे तो कांग्रेस के अजय राय तीसरे स्थान पर हैं।


10.50 बजे:गुरदासपुर सीट से सनी देओल 14000, मथुरा सीट से हेमा मालिनी 16000, दिल्ली में हंसराज हंस 40000 वोटों से आगे


10.40 बजे: सभी 542 सीटों के रुझानों में NDA को 338, UPA को 102 और अन्य को 102 सीटों पर बढ़त


10.30 बजे: गुजरात के गांधीनगर से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 125000 वोटों से आगे


10.26 बजे: अमेठी में राहुल और स्मृति के बीच कांटे की टक्कर, पल-पल बदल रहे चुनावी समीकरण। फिलहाल, स्मृति ईरानी आगे चल रही है।


10.24 बजे: दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है।


10.20 बजे: रापमुर से भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा आगे चल रही हैं। वहीं आजम खान पिछड़ रहे हैं। 


10.11 बजे: बिहार के पटना साहिब से बीजेपी उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद आगे, कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा पीछे हैं।


10.05 बजे: मध्य प्रदेश में बीजेपी 18 सीटों पर आगे, कांग्रेस 11 पर आगे, वहीं उत्तराखंड में पांचों सीटों पर बीजेपी ने बढ़ बनाई हुई है।


9.55 बजे- अमेठी में राहुल गांधी ने रफ्तार पकड़ ली है। राहुल फिलहाल, 1700 वोटों से आगे है।


9.50 बजे- बिहार के पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद आगे चल रहे हैं। उरी सीट से संबित पात्रा पीछे है।


9.40 बजे- आजमगढ़ से अखिलेश यादव आगे चल रहे है। वहीं, कन्नौज से उनकी पत्नी डिंपल यादव ने भी बढ़त बनाई हुई है। रायबरेली से सोनिया गांधी 7000 वोटों से आगे चल रही हैं।


9.35 बजे- रुझानों में मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए ने बढ़त बनाई हुई है। एनडीएन ने फिलहाल, 300 का आंकड़ा पार कर लिया है।


9.30 बजे- शुरुआती रुझान में ही बीजेपी नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। बता दें किबिहार के बेगुसराय में कन्हैया कुमार पीछे चल रहे है। बेगुसराय से गिरिराज सिंह 15000 वोटों से आगे।


9.25 बजे- कांग्रेस का गढ़ रहे अमेठी में भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने 6000 वोटों से आगे चल रही है। वहीं राहुल गांधी ईरानी ने काफी पीछे है।


9.20 बजे- शुरुआती रुझानों में एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वाराणसी  में पीएम नरेंद्र मोदी 21336 वोटों से आगे हैं।


9.15 बजे- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो लोकसभा सीटों से चुनावी मैदान में है। फिलहाल, वायनाड में राहुल 5000 वोटों से आगे हैं। वहीं, अमेठी से वह पीछे चल रहे है।


9.00 बजे- मध्यप्रदेश भोपाल से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, जबलपुर से विवेक तानका पीछे चल रहे हैं।


8.55 बजे: अमेठी से आ रहे रूझानों में राहुल गांधी पर स्मृति इरानी भारी पड़ रही हैं। फिलहाल, ईरानी 2000 वोटों से आगे चल रहीं है। रायबरेली से सोनिया गांधी ने बढ़त बनाई हुई है।


8.50 बजे: सुल्तानपुर से मेनका सिंह, भोपाल से साध्वी प्रज्ञा और नागपुर से नीतिन गडकरी आगे चल रहे है। रामपुर से जया प्रदा पीछे तल रही है। बात करे पश्चिम बंगाल की तो वहां तृणमूल कांग्रेस ने 7 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।


8.45 बजे:  गोरखपुर से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन आगे चल रहे है, वहीं, महाराष्ट्र से कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर पीछे है।


8.40 बजे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कांग्रेस के फतेहपुर सीकरी से उम्मीदवार राज बब्बर पीछे चल रहे है। बब्बर के खिलाफ भाजपा ने राज कुमार चाहर, तो बसपा ने श्री भगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित को मैदान में उतारा था।


8.35 बजे: राहुल गांधी अमेठी से पीछे चल रहे है, वहीं स्मृति ईरानी ने फिलहाल, बढ़त बनाई हुई है। गांधीनगर से अमित शाह, लखनऊ ने राजनाथ सिंह, गुरदासपुर से सनी देओल ने आगे है।


8.33 बजे: मैनपुरी से मुलायम सिंह, यूपी के आंवला से बीएसपी आगे चल रही है।


8.32 बजे: वायनाड से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आगे।


8.30 बजे: उत्तर प्रदेश में बीजेपी और महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर।


8.20 बजे: रूझान आने लगे है। शुरुआती रूझानों में फिलहाल, NDA 62, UPA 20, अन्य 2 सीटों पर आगे।


8.15 बजे: शुरुआती रूझानों में NDA को बढ़त। फिलहाल, एनडीए 42 सीट पर तो यूपीए 20 सीट पर आगे है।


8.05 बजे: बैंगलुरू में मतगणना की तस्वीरें सामने आ रही है। यहां माउंट कार्मल स्कूल में मतगणना केंद्र में मतो की गिनती शुरू हो चुकी है।


8.00 बजे: लोकसभा की 542 सीटों के लिए मतगणतना शुरू हो गई है। अब से थोड़ी ही देर में रूझान आने लगेंगे। हालांकि, नतीजें आने में थोड़ी समय लगेगा। इसकी घोषणा चुनाव आयोग पहले ही ककर चुका है।


7.40 बजे: आज होगा 8,040 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला, अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाली है मतगणना। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।


7.35 बजे: महज 20 मिनट में शुरू होने वाली है मतगणना। चुनावी नतीजे देर शाम घोषित किए जाएंगे।


7.30 बजे: केरल के कलपेट्टा, वायनाड (जहां से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी मैदान में है) में मतगणना केंद्र के बाहर लोगों को जमावड़ा लग गया है। भारी संख्या में लोग वहां पहुंच गए है।


7.25 बजे: भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह मतगणना केंद्र के लिए निकल गए है। मतदान केंद्र के लिए निकलने से पहले उन्होंने कहा कि जीतका 100 प्रतिशत भरोसा है।


7.20 बजे: नई दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस  उम्मीदवार अजय माकन भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिणाम निश्चित रूप से कांग्रेस के पक्ष में होंगे। हम उम्मीद कर रहे हैं कि कांग्रेस जीत जाएगी और सरकार बनाएगी। राहुल गांधी होंगे पीएम दिल्ली में लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच है।


7.15 बजे: पंजाब के जालांधर, पश्चिम बंगाल के कोलकाता सहित सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बल तैनात हो गए है।


7.10 बजे: गोरखपुर से भाजपा उम्मीदवार और अभिनेता रवि किशन ने मतगणना शुरू होने से पहले भगवान का आशीर्वाद लिया।


7 बजे: कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कर्नाटक के कालबुर्गी से भाजपा उम्मीदवार उमेश जाधव ने कहा कि नरेंद्र मोदी पीएम बनेंगे और मुझे उम्मीद है कि मैं सीट जीत जाऊंगा।। इसके बाद, एक-दो दिनों के भीतर यह गठबंधन सरकार अपने दम पर गिरने वाली है और फिर भाजपा सरकार बनाएगी।


6.57 बजे: बेंगलुरु दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या ने कहा कि मुझे यकीन है कि हम जीतेंगे। मुझे विश्वास है कि मैं इस देश में कानून और नीति निर्माण में योगदान कर सकूंगा।


6.55 बजे- केरल के तिरुवनंतपुरम से भाजपा उम्मीदवार कुम्मनम राजशेखरन ने कहा कि  राज्य के विकास और अपने लोगों के कल्याण के लिए, मुझे लगता है कि केरल को दिल्ली में एनडीए सरकार के साथ बढ़ना चाहिए। अब जब केरल मुख्य धारा में आ रहा है, तो मुझे बहुत विश्वास है कि मैं चुनाव में जीतूंगा।


6.53 बजे- कर्नाटक से जद (एस) मांड्या के उम्मीदवार निखिल कुमारस्वामी ने मतगणना शुरू होने से पहले म्याऊ में चामुंडेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की।


6.50 बजे- बैंगलुरू, मध्यप्रदेश, महराष्ट्र समेत सभी जगहों पर मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा बल तैनात हो गए है।  


6.45 बजे- केरल के तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कुम्मनम राजशेखरन अय्यागुरु आश्रम, थाइकौद में पूजा की। राजशेखरन को कांग्रेस के शशि थरूर और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा के उम्मीदवार सी दिवाकरन के खिलाफ मैदान में उतारा गया।


6.40 बजे- सात चरणों में सपन्न हुआ मतदान
2019 का लोकसभा चुनाव सात चरणों में लड़ा गया। 11 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोट डाले गए तो 19 मई को आखिरी चरण का मतदान हुआ। पहले चरण में 91, दूसरे में 97, तीसरे में 117, चौथे में 71, पांचवें में 51 और छठे-सातवें में 59-59 सीटों पर वोट डाले गए। 543 सीटों में से कुल 542 सीटों पर ही मतदान हो पाया था, तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर सुरक्षा कारणों की वजह से मतदान टाला गया था।


6.30 बजे- 8000 से अधिक प्रत्याशी मैदान में
542 सीटों पर 8000 से अधिक प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। सात चरणों में हुए मतदान में 90.99 करोड़ मतदाताओं में से करीब 67.11 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। भारतीय संसदीय चुनाव में यह सबसे अधिक मतदान है।


6.20 बजे- पहली बार EVM औऱ VVPAT पर्ची का होगा मिलान
लोकसभा चुनाव में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के परिणामों का मिलान पेपर ट्रेल मशीनों से निकलने वाली पर्चियों से किया जाएगा। यह मिलान प्रति विधानसभा क्षेत्र में पांच मतदान केंद्रों में होगा। चुनाव आयोग ने अभी तक गुरुवार को होने वाली मतगणना के केन्द्रों की संख्या उपलब्ध नहीं कराई है।


6.00 बजे- सबसे पहले डाक मतपत्रों की होगी गिनती 
प्रक्रिया के मुताबिक, सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं (सर्विस वोटर) की संख्या करीब 18 लाख है। इनमें सशस्त्र बल, केन्द्रीय पुलिसबल और राज्य पुलिसबल के जवान शामिल हैं, जो अपने संसदीय क्षेत्र से बाहर तैनात हैं। विदेश में भारतीय दूतावासों में पदस्थ राजनयिक और कर्मचारी भी सेवा मतदाता हैं। इन 18 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से 16.49 लाख ने 17 मई को अपने अपने रिटर्निंग अधिकारियों को डाक मतपत्र भेज दिए थे। चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि हाथों से डाक मतपत्रों को गिनने में कम से कम कुछ घंटे का समय लगेगा। पेपर ट्रेल मशीनों से निकलने वाली पर्चियों को अंत में गिना जाएगा।



Post Top Ad