रायबरेली में प्रियंका ने की सपेरों से मुलाकात, हाथों में सांपों को भी उठाया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 2, 2019

रायबरेली में प्रियंका ने की सपेरों से मुलाकात, हाथों में सांपों को भी उठाया

 



रायबरेली में अपनी मां सोनिया गांधी के लिए प्रचार करने पहुंचीं कांग्रेस की महासचिव और उत्तर प्रदेश पूर्व की प्रभारी प्रियंका गांधी ने गुरुवार को रायबरेली में सपेरों से मुलाकात की और अपने हाथों में सांपों को उठाया भी। प्रियंका ने सपेरों से वहां रह रही उनकी आबादी सहित कई बातें पूछीं। सपेरों ने बताया कि उनकी यहां पर दो सौ से तीन सौ के करीब आबादी है। इस दौरान प्रियंका लगातार सांपों को हाथों में भी उठाकर देख रही थीं। 

लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में होने वाले मतदान से पहले प्रियंका गांधी लगातार चुनावी प्रचार कर रही हैं। वो अलग-अलग संसदीय क्षेत्र में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए घूम-घूम कर वोट मांग रही हैं और रोड शो भी कर रही हैं। पिछले दो दिनों से प्रियंका गांधी लगातार अपनी मां सोनिया गांधी और भाई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए प्रचार कर रही हैं।


Post Top Ad