*राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर में आई खराबी, खुद मैकेनिक गिरी करने लगे ठीक - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 10, 2019

*राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर में आई खराबी, खुद मैकेनिक गिरी करने लगे ठीक


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को छठे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हिमाचल प्रदेश के ऊना में रैली करने पहुंचे। उना में रैली संबोधित करने से पहले राहुल गांधी ने एक फेसबुक लाइव किया। इस लाइव उन्होंने बताया कि, उनका हेलीकॉप्टर खराब हो गया है। वह उसे ठीक करवाने में मदद कर रहे हैं। वीडियो में उनके साथ हेलीकॉप्टर का पायलट भी चॉपर के दरवाजे को ठीक करता हुआ दिख रहे हैं।


दरअसल राहुल गांधी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना पहुंचे। जब उनका हेलीकॉप्टर ऊना में लैंड किया तो उन्होंने पायलट को बताया कि, चॉपर के दरवाजे में कुछ समस्या है। जिसके बाद पायलट हेलीकॉप्टर के दरवाजे को ठीक करने में जुट गए। पायलटों के गेट ठीक करता देख राहुल गांधी भी उनकी मदद करने लगे। इस दौरान उनकी टीम ने इस पूरे वाकए को फेसबुक पर लाइव कर दिया।


इस लाइव वीडियो में राहुल गांधी स्क्रू ड्राइवर लेकर खुद भी पायलट की मदद करते दिख रहे हैं। वे पायलट को बता रहे हैं कि समस्या किस जगह आ रही है। इसके बाद मौके पर पहुंचे टेक्नीशियन हेलीकॉप्टर के दरवाजे ठीक करने में जुट गए। टेक्नीशियन ने उन्हें कुछ दिक्कत के बारे में बताया। इस दौरान मौके पर मौजूद एक शख्स ने फेसबुक लाइव कर रहे शख्स को वीडियो ना बनाने की रिक्वेस्ट की। जिसके बाद राहुल गांधी ने भी अपने साथी से फेसबुक लाइव बंद करने के लिए कहा।


 


Post Top Ad