प्रियंका के रोड शो में कांग्रेस विरोधी नारे🗣 लगाने वाले को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 16, 2019

प्रियंका के रोड शो में कांग्रेस विरोधी नारे🗣 लगाने वाले को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

*प्रियंका के रोड शो में कांग्रेस विरोधी नारे🗣 लगाने वाले को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा


पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के दौरान एक शख्‍स ने कांग्रेस विरोध में नारे लगा दिए। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए और उसको दौड़-दौड़ा कर पीटने लगे। इस बीच यहां अफरा-तफरी का महौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पार्टी प्रत्‍याशी अजय राय के समर्थन में वाराणसी में छह किमी लंबा रोड शो कर रही हैं। शाम करीब 4 बजे लंका स्थित भारत रत्‍न महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा स्‍थल से प्रियंका गांधी ने अपना रोड शो शुरू किया। प्रियंका गांधी ने महामना की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण कर रोड शो का आगाज किया।


दिलचस्‍प है कि हाल के वर्षों में यह पहला मौका है जब कांग्रेस पार्टी के किसी रोड शो की शुरुआत मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण से हुआ। रोड शो के शुभारंभ स्‍थल से कांग्रेस प्रतीकात्‍मक संदेश देने की कोशिश में है। साथ ही सभी वर्गों को साधने की रणनीति के तहत ही इस रूट को निर्धारित किया गया है।


Post Top Ad