फानी तूफान : प्रधानमंत्री मोदी की सभा टली, योगी आदित्यनाथ की स्थगित* - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 2, 2019

फानी तूफान : प्रधानमंत्री मोदी की सभा टली, योगी आदित्यनाथ की स्थगित*


फानी तूफान की आहट ने चुनाव के मौसम में राजनीतिक दलों की भी परेशानी बढ़ा दी है। इसका असर चुनाव प्रचार अभियान पर पड़ रहा है। फनी की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा एक दिन टालनी पड़ी है वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा स्थगित करनी पड़ी है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा कोल्हान प्रमंडल के पश्चिमी सिंहभूम के मुख्यालय चाईबासा में पांच मई को होनी थी। टाटा कॉलेज में होनेवाली सभा अब छह मई को होगी। यहां से मोदी सिंहभूम, जमशेदपुर, खूंटी आदि सीटों को साधेंगे।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के जमशेदपुर के गोपाल मैदान में तीन मई को प्रस्तावित थी। इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी। फनी की संभावना को देखने हुए सभा को स्थगित कर दिया गया। अबतक नई तारीख तय नहीं हो पाई है।


 


Post Top Ad