ओडिशा में फानी से तबाही का पीएम मोदी ने लिया जायजा, 1000 करोड़ की मदद का ऐलान* - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 6, 2019

ओडिशा में फानी से तबाही का पीएम मोदी ने लिया जायजा, 1000 करोड़ की मदद का ऐलान*


ओडिशा में दो दिन पहले आए चक्रवाती तूफान फानी के बाद आज यानी सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हालात का जायजा लेने भुवनेश्वर पहुंचे। इस दौरान सीएम नवीन पटनायक ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने हवाई सर्वेक्षण करके नुकसान का आकलन किया। उन्होंने तूफान से तबाही से मदद के लिए एक हजार करोड़ रुपये की तत्काल मदद का ऐलान किया है।


इस दौरान मीडिया से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तूफान के दौरान नवीन पटनायकजी ने अच्छा काम किया है। तूफान के दौरान ओडिशा के लोगों ने समझदारी दिखाई। इस कारण कम जनहानि हुई। मैंने नुकसान का आकलन किया। केंद्र सरकार हर कदम पर ओडिशा के साथ है। 1000 करोड़ की तत्काल मदद का ऐलान किया जा रहा है।


अधिकारी ने कहा कि चक्रवात से प्रभावित लोगों की संख्या भी कम से कम 11 जिलों के 14,835 गांवों में लगभग 1.08 करोड़ हो गई है। उन्होंने कहा कि आपदा से 24 घंटे पहले 13.41 लाख से अधिक लोगों को निकाला गया था।


 


Post Top Ad