नई दिल्ली- गृह मंत्रालय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनकी नागरिकता के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने के लिए उन्हें नोटिस भेजा है - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 1, 2019

नई दिल्ली- गृह मंत्रालय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उनकी नागरिकता के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने के लिए उन्हें नोटिस भेजा है


गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद डॉ. सुब्रहमण्यम स्वामी ने मंत्रालय को पत्र लिखकर श्री गांधी की नागरिकता के बारे में शिकायत की थी। मंत्रालय ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए श्री गांधी को उनकी नागरिकता के बारे में 15 दिन के अंदर स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि नोटिस में श्री गांधी से उनकी नागरिकता के संबंध में वास्तविक तथ्य बताने को कहा गया है। डाॅ. स्वामी ने अपनी शिकायत में कहा है कि श्री गांधी 2003 में ब्रिटेन हैंपशायर स्थित एक कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल थे। कंपनी की 2005 और 2006 में दायर वार्षिक रिर्टन में श्री गांधी की जन्मतिथि 19 जून 1970 बतायी गयी है और उन्होंने स्वयं को ब्रिटिश नागरिक बताया है। वर्ष 2009 में भी इसी कंपनी के दस्तावेजों में श्री गांधी को ब्रिटिश नागरिक बताया गया है। डॉ. स्वामी ने इसी संदर्भ में गृह मंत्रालय को यह शिकायत की थी। मंत्रालय ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए श्री गांधी को नोटिस भेजा 


Post Top Ad