मुंबई- देश में लोकसभा चुनावों के बीच शेयर बाजार तेजी से नीचे गिर गया है। - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 7, 2019

मुंबई- देश में लोकसभा चुनावों के बीच शेयर बाजार तेजी से नीचे गिर गया है।

मुंबई- देश में लोकसभा चुनावों के बीच शेयर बाजार तेजी से नीचे गिर गया है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 323.71 अंकों की गिरावट के साथ 38,276.63 पर और निफ्टी 100.35 अंकों की गिरावट के साथ 11,497.90 पर बंद हुआ। वहीं पिछले पांच दिनों के बीच शेयर बाजार में निवेशकों के चार लाख करोड़ से अधिक रुपये डूब चुके हैं।


इस पर सबसे बड़ा असर अमेरिका व चीन के बीच व्यापार युद्ध शुरू होने की आशंका है। भारत में चुनाव शुरू होने से पहले मार्केट 39 हजार के स्तर के पार चला गया था, लेकिन फिलहाल यह 38 हजार के स्तर पर बना हुआ है। गिरते स्तर को देखते हुए निवेशकों में खलबली मची हुई है।


बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 215.12 अंकों की तेजी के साथ 38,815.46 पर खुला और 323.71 अंकों या 0.84 फीसदी गिरावट के साथ 38,276.63 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 38,835.54 के ऊपरी और 38,236.18 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 143.67 अंकों की गिरावट के साथ 14,522.69 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 122.22 अंकों की गिरावट के साथ 14,301.81 पर बंद हुआ।


बता दें कि लोकसभा चुनाव के पांच चरण पूरे हो चुके हैं। फिलहाल देश की 70 फीसदी से अधिक सीटों पर मतदान हो चुका है। अब केवल दो चरण बचे हैं जिनमें 118 सीटें पर 12 और 19 मई को वोट डाले जाएंगे।


Post Top Ad