मेरी मां हम सब की तरह लखनऊ वासियों का भी ख्याल रखेंगी : सोनाक्षी सिन्हा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 4, 2019

मेरी मां हम सब की तरह लखनऊ वासियों का भी ख्याल रखेंगी : सोनाक्षी सिन्हा

 

May 3, 2019


" alt="" />


- पूनम सिन्हा के समर्थन में सोनाक्षी सिन्हा और डिंपल यादव ने रोड शो में भाग लिया।


लखनऊ। 03.05.2019।लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी-बहुजन समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन प्रत्याशी श्रीमती पूनम सिन्हा का आज शहर में रोड-शो सम्पन्न हुआ। समाजवादी रथ पर उनके साथ सांसद श्रीमती डिम्पल यादव और बालीवुड स्टार सोनाक्षी सिन्हा भी रोड-शो में शामिल रही। सोनाक्षी सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा तथा श्रीमती पूनम सिन्हा की बेटी है।


" alt="" />
श्रीमती पूनम शत्रुघ्न सिन्हा का 6 किलोमीटर का रोड-शो 04ः00 बजे जीपीओ, हजरतगंज से प्रारम्भ हुआ, जो कैपिटल चैराहा होते हुए नावेल्टी सिनेमा, लालबाग, कैसरबाग चैराहा, कैसरबाग कोतवाली होते हुए कैसरबाग बस अड्डा से अमीनाबाद रोड, अमीनाबाद चैराहा, महिला कालेज, मौलवीगंज, रकाबगंज चैरहा होते हुए हाजी साहब लड्डू चैराहा नक्खास बाजार, अकबरी गेट से चरक चैराहा, चैक चैराहा से कोनेश्वर चैराहा होते हुए घंटाघर, हुसैनाबाद में समाप्त हुआ।
समाजवादी रथ जिस-जिस रास्ते से होकर गुजरा हजारों की संख्या में सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने उनका स्वागत किया। कई जगह रोककर उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया गया। घरों की छतों और बाल्कनी में खड़ी महिलाओं और बच्चियों ने फूल बरसाए। जनता का डिम्पल, पूनम और सोनाक्षी ने हाथ हिलाकर अभिनंदन किया। कुछ बुजुर्ग महिलाओं ने पूनम को जीत का आशीर्वाद दिया। नौजवान बड़ी संख्या में सोनाक्षी सिन्हा की एक झलक पाने के लिए देर तक चैराहें पर उनकी प्रतीक्षा करते रहे। 
कैपिटल चैराहे के मोड़ पर एकत्र जनसमूह को श्रीमती डिम्पल यादव ने सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादे किए थे, उनको अब याद भी नहीं किया जा सकता है। जनता की परेशानियां बढ़ी है। नोटबंदी-जीएसटी ने लोगों की जिंदगी नरक बना दी है। अपराध नियंत्रण के लिए समाजवादी सरकार ने यूपी डायल 100 और 1090 सेवा शुरू की थी उसे भी बबार्द कर दिया गया। उन्होंने जनता से अपील की कि वह 06 मई 2019 को साइकिल निशान वाला बटन दबाए ताकि अगली पीढ़ी खुशहाली में जी सके। नए भारत का निर्माण तभी होगा जब हम आप नया प्रधानमंत्री चुनेंगे।
सोनाक्षी सिन्हा ने आज कहा कि वे अपनी मां श्रीमती पूनम सिन्हा के समर्थन में लखनऊ आई है। मेरी मां ने बहुत बहादुरी का कदम उठाया है। मेरी मां हम सबका बहुत ख्याल रखती हैं, वैसे ही वे आप सब लखनऊ वासियों का भी ख्याल रखेगी। सोनाक्षी ने कहा कि वे अपनी मां की बेटी बनकर मतदाताओं से समर्थन की अपील की है।



Post Top Ad