लोकसभा चुनावों के नतीजे आए सामने, जानिए कौन, कहा से जीता।                - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 23, 2019

लोकसभा चुनावों के नतीजे आए सामने, जानिए कौन, कहा से जीता।               







542 सीटों के लिए 8,000 से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। देशभर में मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इस बार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में किसी भी पांच मतदान केन्द्रों के ईवीएम के वोटों को वीवीपैट पर्चियों से मिलान किया जा रहा है। इस कारण चुनाव परिणामों की घोषणा में देरी हो सकती है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, डाक से प्राप्त मत-पत्रों की गणना पहले होगी। वीवीपैट मशीनों की पर्चियों की गिनती अंत में होगी। कौन सा नेता कितनी वोटों से आगे है, किस पार्टी की जीत होती है और किसकी हार ये सभी आप लाइव अपडेट में देख सकते है।







LIVE UPDATES -


- पंजाब के गुरुदासपुर से सनी देओल को मिली जीत


- यूपी के गोरखपुर से बीजेपी के रवि किशन जीते
 
- अमेठी से बीजेपी की स्मृति ईरानी को 211820 और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 192102 वोट मिले हैं। स्मृति ईरानी राहुल गांधी से 19,718 वोटों से आगे चल रही हैं।


- वाराणसी लोकसभा सीट पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने  जीत हासिल कर ली है।


- गुजरात के मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी ने ऐतिहासिक जीत।


- कांगड़ा संसदीय सीट से भाजपा के किशन कपूर ने कांग्रेस के पवन काजल को करीब साढ़े 4 लाख वोटों से हराया है। इसी प्रकार मंडी से भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा ने आश्रय शर्मा को 393151 वोटों से हराया है। हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा के अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर को 381419 मतों से हराया। क्रिकेट की राष्ट्रीय संस्था के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर की यह लगातार चौथी जीत है। शिमला संसदीय सीट से के सुरेश कश्यप चुनाव जीते हैं। 


- गाजियाबाद से बीजेपी प्रत्याशी वीके सिंह ने पिछली बार खुद को मिले वोटों का रेकॉर्ड तोड़ दिया। वीके सिंह को अबतक 761067 वोट मिल चुके हैं।


- जालंधर से कांग्रेस के चौधरी संतोख सिंह ने चुनाव जीत लिया है। चौधरी संतोख सिंह ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिअद के चरणजीत सिंह अटवाल को मात दी। चौधरी संतोख सिंह 20 हजार मतों से चुनाव जीते। 


- फिरोजपुर सीट से शिरोमणि अकाली दल के सुखबीर बादल और बठिंडा सीट से हरसिमरत कौर बादल ने जीत हासिल कर ली है। 


- हरियाणा में भाजपा सभी दस लोकसभा सीटों पर आगे 


- कैराना से बीजेपी उम्मीदवार प्रदीप चौधरी 1 लाख वोटों से आगे, गठबंधन की तबस्सुम हसन को मिले 3, 86,000 वोट।


- गाजियाबाद से बीजेपी प्रत्याशी वीके सिंह ने पिछली बार खुद को मिले वोटों का रेकॉर्ड तोड़ दिया। वीके सिंह को अबतक 761067 वोट मिल चुके हैं।


- रायबरेली लोकसभा सीट पर अबतक की गिनती में कांग्रेस की सोनिया गांधी को 421094 वोट जबकि बीजेपी के दिनेश सिंह को 292280 वोट मिले हैं। सोनिया गांधी इस वक्त तक 128814 वोटों से आगे चल रही हैं।


- मध्य प्रदेश में बीजेपी 28 सीटों पर आगे, कांग्रेस के ज्‍योतिरादित्‍य, भूरिया और दिग्विजय सिंह पीछे।


- यूपी की गोरखपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रवि किशन शुक्ला 205000 से आगे चल रहे हैं।







Post Top Ad