लोकसभा चुनाव से जुड़ी प्रमुख खबरें 24 - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 24, 2019

लोकसभा चुनाव से जुड़ी प्रमुख खबरें 24

24मई 2019*


 *इन 12 राज्यों में भाजपा पर जमकर बरसे वोट, रचा👌 इतिहास* -


 *👉ईवीएम ने पास की अग्नि परीक्षा, वीवीपैट पर्ची से मिलान में नहीं मिलीं खामियां* - इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने वाले विपक्षी दलों का अभियान गुरुवार को फ्लॉफ शो साबित हुआ। क्योंकि ईवीएम और वीवीपैट स्लिप के मिलाना सही साबित हुआ है। *


📰 *हारके बाद ट्रोल हुए राहुल गांधी, यूजर्स बोले- 'इनको आता ही नहीं है, इनसे होता ही नहीं है'* - कांग्रेस की हार और अमेठी में पार्टी अध्यक्ष की हार की चर्चा सोशल मीडिया पर भी जमकर हो रही है। कुछ लोग कह रहे हैं कि फिलहाल राहुल के अच्छे दिन नहीं चल रहे हैं। *


*👉रामचंद्र गुहा ने मांगा राहुल का इस्तीफा, बोले- आत्मसम्मान भी गंवाया* - मशहूर इतिहासकार और बीते पांच साल में कई बार मोदी सरकार पर सवाल उठाने वाले रामचंद्र गुहा ने भी अब राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रामचंद्र गुहा ने लिखा, 'वह हैरान हैं कि अभी तक राहुल ने इस्तीफा नहीं दिया है'। 


📰 *👉आंध्र प्रदेश में रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में 151 और लोकसभा में 22 सीटें जीतीं* - आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनावों में इस बार जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने अपना परचम लहरा दिया है। राज्य की 175 विधानसभा सीटों में से वाईएसआर कांग्रेस ने 151 सीटों पर कब्जा किया है। वहीं राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से वाईएसआर कांग्रेस ने 22 सीटें जीती हैं। 


 *👉मोदी की प्रचंड लहर में भी पुरी लोकसभा सीट से हार गए संबित पात्रा* - पूरे देश में बीजेपी को लोकसभा चुनावों में भारी जीत हासिल हुई है लेकिन बीजेपी के प्रवक्ता और नेता संबित पात्रा इस प्रचंड लहर में भी अपनी सीट बचाने में नाकामयाब नजर आए। पिनाकी मिश्रा ने संबित पात्रा को 11714 वोटों से हराया है। *


 *टीएमसी में बगावत! अपने विधायक को ममता ने कहा 'गद्दार का बेटा', भड़के एमएलए* - पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के बीजपुर से टीएमसी विधायक और भाजपा नेता मुकुल राय के बेटे सुभ्रांशु रॉय को ममता बनर्जी ने 'गद्दार का बेटा' का बेटा कहा है जिससे सुभ्रांशु भड़क गए हैं। सुभ्रांशु रॉय ने खुलकर अपने पिता मुकुल रॉय की खुलकर तारीफ करते हुए कहा कि वह अपने पिता के सामने हार मान रहे हैं।


 *👉बिहार में तेजस्वी की अगुवाई वाली राजद का नहीं खुला खाता* - लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार में बीजेपी-जदयू और लोजपा के गठबंधन के आगे राजद-कांग्रेस वाले महागठबंधन की बड़ी हार हुई है। एनडीए ने 40 सीटों में से 39 सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। बीजेपी ने सभी 17 सीटों पर जीत दर्ज की जिनपर उनके उम्मीदवार थे।


 *👉जब पीएम मोदी ने आडवाणी और जोशी के पैर छुए, कुछ इस तरह से हुआ स्वागत* - 


 *👉मोदी की 'सुनामी' में डूबी कांग्रेसके 9 पूर्व मुख्यमंत्रियों की नैय्या* - लोकसभा चुनाव में एनडीए ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। दूसरी तरफ, कांग्रेस के लिए चुनावी नतीजे बड़ा झटका साबित हुए हैं जहां पार्टी कई राज्यों में खाता नहीं खोल सकी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी में हार का सामना पड़ा। इसके अलावा कांग्रेस ने 9 पूर्व मुख्यमंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है। *


*जीत से गदगद भाजपा ने कहा, ममता को सत्ता पर रहने का नैतिक अधिकार नहीं* - भाजपा के लिए लोकसभा की जंग के सारथी रहे वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ने गुरुवार रात मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में जिस बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा को मतदान किया है उसके बाद यह साफ हो गया है कि राज्य की सत्ता पर बने रहने का नैतिक अधिकार ममता बनर्जी ने खो दिया है। 


*👉ओवैसी ने कांग्रेस को लेकर कह डाली बड़ी बात* - लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असुद्दीन ओवैसी ने जहां पहले बेतुका और विवादित बयान दिया, वहीं फिर अब कांग्रेस को लेकर तंज कसा और पार्टी पर निशाना साधा है।


 *👉साध्वी प्रज्ञा सिंह जीती दिग्विजय की करारी शिकस्त* - देश की सबसे चर्चित सीटों में शूमार राजधानी भोपाल में भाजपा ने जबर्दस्त जीत हासिल की। यहां से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को हराया। साध्वी प्रज्ञा ने ये मुकाबला 3 लाख 64 हजार से ज्यादा वोटों से जीता।


*👉पीसीसी अध्यक्ष पद से निरंजन पटनायक का इस्तीफा* - आम चुनाव-2019 में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्याग पत्र कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पास भेज दिया है।


Post Top Ad