लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 परिणामः👉 रुझानों में एनडीए ने तोड़ा 2014 का रिकॉर्ड📈* - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 23, 2019

लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 परिणामः👉 रुझानों में एनडीए ने तोड़ा 2014 का रिकॉर्ड📈*


देश की सत्ता पर कौन काबिज होगा, यह देखने के लिए सभी की निगाहें लोकसभा चुनाव के परिणामों पर टिकी हुई हैं। अभी तक आए रूझानों में भाजपा की सुनामी के आगे कांग्रेस और विपक्ष की सारी उम्मीदें धूल चाटती नजर आ रही हैं। रुझानों में बीजेपी और उसके सहयोगियों को जबरदस्त बहुमत मिला रहा है। 2014 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अकेली भाजपा 300 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। रूझानों के अनुसार एनडीए को 344, यूपीए को 86, सपा-बसपा को 22, टीएमसी 23, द्रमुक 22 और 45 पर अन्य आगे चल रही है। भाजपा ने आज संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है। शाम 5.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।


पीएम मोदी की सुनामी के चलते कांग्रेस के बड़े-बडे दिग्गजों की जमीन खिसक गई है। वाराणसी से पीएम मोदी 1,71,679 वोट से आगे चल रहे हैं। जबकि गुजरात के गांधीनगर लोकसभा सीट पर अमित शाह 2,38, 663 वोट से सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं अमेठी में राहुल गांधी स्मृति ईरानी से 4649 वोट से पीछे चल रहे हैं। हालांकि केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी के लिए राहत हैं, यहां वे 3 लाख 26 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस के कई दिग्गज भी पीछे चल रहे हैं। रायबरेली से सोनिया गांधी 40,378 वोटों से आगे है।


लोकसभा चुनाव परिणाम के रुझानों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को बढ़त दिखाये जाने के बाद शेयर बाजारों में तेजी का रुख रहा। बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक दोपहर के कारोबार में 900 अंक से अधिक बढ़कर 40,012.35 अंक पर पहुंच गया। एक समय सेंसेक्स 40,124.96 अंक की रिकार्ड ऊंचाई को छू गया।


वहीं विधानसभा चुनाव की बात करें तो ओडिशा में नवीन पटनायक की सरकार बनना लगभग तय है। उनकी पार्टी बीजेडी यहां 92 सीटों से आगे चल रही है। जबकि भाजपा महज 29 सीटों से आगे है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हार स्वीकार कर ली है। वह शाम तक इस्तीफा दे देंगे। अरुणाचल प्रदेश की 60 सीटों में से 17 पर बीजेपी, 5 अन्य आगे चल रही है। सिक्किम 32 सीटों में से एसकेएम 6 और एसडीएफ 8 पर आगे है। तमिलनाडू में 22 सीटों में से 12 डीएमके और 10 सीटों पर एडीएम के आगे है।


 


Post Top Ad