लोकसभा चुनाव 2019: बस थोड़ी देर में थम जाएगा अंतिम दौर का चुनाव प्रचार: May 17, 2019 - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 17, 2019

लोकसभा चुनाव 2019: बस थोड़ी देर में थम जाएगा अंतिम दौर का चुनाव प्रचार: May 17, 2019

 



 

बिहार में 17वीं लोकसभा के चुनाव प्रचार का शोर शुक्रवार की शाम थम जाएगा। शनिवार को प्रत्याशी घर जाकर समर्थन की अपील करेंगे। सातवें चरण में आठ सीटों पर रविवार को मतदान होना है। नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद संसदीय सीट पर वोट पड़ेंगे।


बिहार में लोकसभा चुनाव के अंतिम दौर में 19 मई के मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 1.52 करोड़ मतदाता आखिरी चरण में 157 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 20 महिलाएं भी किस्मत आजमा रहीं हैं। इसमें दो महिला उम्मीदवार को राष्ट्रीय पार्टी ने मैदान में उतारा हैं तो 13 पर क्षेत्रीय पार्टी ने दांव लगाया है जबकि पांच निर्दलीय मैदान जीतने में जुटी हैं। 


1.52 करोड़ मतदाता में 80.38 लाख पुरुष और 71.53 लाख महिला एवं 501 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए चुनाव आयोग ने 15811 मतदान केंद्र बनाएं हैं। इसमें 26233 बैलेट यूनिट और 15811


वीवीपैट व ईवीएम लगाया जाएगा। सर्वाधिक 35 उम्मीदवार नालंदा लोकसभा क्षेत्र में किस्मत आजमा रहे हैं।


सबसे कम 11 प्रत्याशी आरा संसदीय सीट पर हैं। महत्वपूर्ण यह है कि सर्वाधिक बड़ा संसदीय क्षेत्र नालंदा है। सबसे अधिक मतदाता पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में हैं। सबसे कम मतदाता वाला लोकसभा क्षेत्र जहानाबाद है। आखिरी दौर में डिहरी विधानसभा का उपचुनाव भी 19 मई को संपन्न होगा।


मतदान का यह रहेगा समय


नालंदा, पटना साहिब, आरा, बक्सर और जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में सुबह सात से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र दो विधानसभा क्षेत्र मसौढ़ी और पालीगंज में सुबह सात से शाम चार बजे तक ही मतदान का समय रहेगा। जबकि दानापुर, मनेर, फुलवारीशरीफ और बिक्रम में सुबह सात से शाम छह बजे तक का समय मिलेगा।


सासाराम लोकसभा क्षेत्र के चार विधानसभा क्षेत्र भभुआ, चैनपुर, चेनारी और सासाराम में सुबह सात से शाम चार बजे तक ही मतदान का समय रहेगा। मोहनियां और करगहर में सुबह सात से छह बजे तक वोटिंग के लिए समय मिलेगा।


आमने-सामने के मुकाबले में दिग्गज


आखिरी दौर में चार केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। भाजपा  प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव, अश्विनी चौबे और आरके सिंह अपने-अपने क्षेत्र में आमने-सामने के मुकाबले में फंसे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में भी चुनाव है।


पाटलिपुत्र सीट पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती भी एनडीए के गढ़ सेंध लगाने में जुटीं हैं। काराकाट में रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा जदयू उम्मीदवार और पूर्व सांसद महाबली सिंह से मुकाबले में घिरे हैं।


सासाराम में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और भाजपा सांसद छेदी पासवान के बीच लड़ाई है। जहानाबाद में मौजूदा सांसद अरूण कुमार, राजद प्रत्याशी सुरेंद्र यादव और जदयू उम्मीदवार चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है



Post Top Ad