लखनऊ यह गठबंधन केवल प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि यूपी में भी भाजपा की सरकार को हटाएगा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 6, 2019

लखनऊ यह गठबंधन केवल प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि यूपी में भी भाजपा की सरकार को हटाएगा

 


May 5, 2019 •


" alt="" />
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनाव बाद भाजपा के साथ जाने के कयासों को निराधार बताते हुए कहा कि सपा-बसपा गठबंधन सिर्फ वर्तमान के लिए नहीं बल्कि भविष्य के लिए भी है। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इसके सामने लाचार नजर आ रहा है इसलिए दोनों पार्टियों को लेकर भ्रम फैला रहा है।
मायावती ने कहा कि चार चरणों के चुनाव में जनता ने गठबंधन का समर्थन किया है जिससे कि भाजपा परेशान है। यह गठबंधन सिर्फ केंद्र में नया प्रधानमंत्री व नई सरकार बनाने के लिए नहीं है बल्कि यूपी में भी भाजपा की सरकार को हटाएगा। उन्होंने कहा कि 23 मई को देश को निरंकुश व अहंकारी शासन से मुक्ति मिल जाएगी। मायावती ने कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टियां एक जैसी हैं। हमने कांग्रेस के साथ कोई समझौता नहीं किया है।



Post Top Ad