लखनऊ (उत्तर प्रदेश )के पचवे चरण की वोटिंग जारी,11:00 बजे तक 22.88% May 6, 2019 - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 6, 2019

लखनऊ (उत्तर प्रदेश )के पचवे चरण की वोटिंग जारी,11:00 बजे तक 22.88% May 6, 2019

 


लखनऊ।पांचवे चरण में सोमवार को उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। 11 बजे तक 22.88% वोटिंग हुई है। इस चरण में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय गृहमंत्री, राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत 182 उम्मीदवार मैदान में है। इनमें 26 महिला प्रत्याशी हैं। मतदान शाम छह बजे तक होगा। इस चरण में देश की सबसे चर्चित और वीआईपी सीट अमेठी, रायबरेली और लखनऊ भी शामिल हैं। " alt="" />


उत्तर प्रदेश की जिन 14 सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, सीतापुर, धौरहरा, मोहनलालगंज, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, केसरगंज, फैजाबाद, बहराइच और गोंडा सीट हैं। केंद्र की सत्ता पर आसीन भाजपा के लिए यह चरण बेहद अहम है। 2014 के आम चुनाव में भाजपा ने रायबरेली और अमेठी को छोड़कर इन 14 सीटों में से 12 पर जीत दर्ज की थी। इस चरण में 2,50,68,296 मतदाता 16,126 मतदान केंद्रों पर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 3270 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की खास व्यवस्था की गई है।" alt="" />


बता दे कि चौथे चरण के 12 पोलिंग पर आज दोबारा वोटिंग जारी,कुल 12 पोलिंग सेंटर पर  11:00 बजे तक 30.88% वोट पड़े।जिसमे सहारनपुर मे 10 पोलिंग  सेंटरों पर 11:00 बजे तक 25.72%, आगरा सुरक्षित 01पोलिंग सेंटर पर 11:00 बजे तक 30%, हमीरपुर  मे एक पोलिंग  सेंटर पर  11:00 बजे तक  36.93% की वोटिंग जारी।



Post Top Ad