खराब मौसम के चलते प्रियंका गांधी का सुंदरनगर दौरा रद्द - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 14, 2019

खराब मौसम के चलते प्रियंका गांधी का सुंदरनगर दौरा रद्द

*खराब मौसम के चलते प्रियंका गांधी का सुंदरनगर दौरा रद्द


कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का मंडी के सुंदरनगर में मंगलवार को प्रस्तावित दौरा रद्द हो गया है। लगातार खराब चल रहा मौसम इसकी वजह बताई जा रही है। सुंदरनगर में बीती देर रात से बारिश हो रही है।


मौसम खराब होने के चलते प्रियंका का हेलीकॉप्टर नहीं उतर पाया। इससे सुबह 10 बजे से प्रियंका का इंतजार कर रहे रैली में पहुंचे लोगों को निराशा ही हाथ लगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रियंका का पॉलिटेक्निक कॉलेज से रैली स्थल तक खुली जीप में सवार होकर रोड शो होना था। प्रियंका का हेलीकॉप्ट से पॉलिटेक्निक कॉलेज के खेल मैदान में पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम बाधा बन गयी


Post Top Ad