केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पिता की अचानक बिगड़ी तबियत, मेदांता में कराया भर्ती: May 09, 2019 - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 9, 2019

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पिता की अचानक बिगड़ी तबियत, मेदांता में कराया भर्ती: May 09, 2019

 





 

केंद्रीय मंत्री और वर्तमान लोकसभा चुनाव में अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के पिता अजय कुमार मल्होत्रा का स्वास्थ्य अचानक खराब हो जाने से उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम को अचानक उनकी तबियत खराब हो गई।
 

उन्हें देर शाम गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार स्मृति के पिता अजय कुमार को देखने रेलमंत्री पीयूष गोयल भी अस्पताल पहुंचे थे।


बताया जा रहा है कि 71 वर्षीय अजय कुमार को बुखार के साथ-साथ अन्य परेशानियां भी हैं। उनका इलाज फिजीशियन डॉ. सुशील कटारिया कर रहे हैं।






Post Top Ad