केनबरा  ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मोरीसन पर मंगलवार को चुनावी कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने अंडा फेंक दिया। - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 7, 2019

केनबरा  ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मोरीसन पर मंगलवार को चुनावी कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने अंडा फेंक दिया।

केनबरा  ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मोरीसन पर मंगलवार को चुनावी कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने अंडा फेंक दिया। यहां 18 मई को आम चुनाव होने हैं। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, टीवी पर अलबरी में कंट्री वीमेंस एसोसिएशन के कार्यक्रम के दौरान महिला को मॉरीसन के सिर पर अंडा फेंकते देखा गया, अंडा उनके सिर से टकराकर बिना फूटे अलग गिर गया।
इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला ने संवाददाताओं से कहा कि उसने शरण मागने वालों के प्रति सत्तारूढ़ गठबंधन की नीतियों के विरोध में अंडा फेंका था। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला लडख़ड़ा कर गिर गई। मॉरीसन ने अंडा फेंकने वाली महिला को कायर बताया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, अलबरी में आज हुई घटना के संबंध में मेरी चिंता उस वृद्ध महिला के बारे में है जो लडख़ड़ा कर गिर गई थी। मैंने उसे उठने में मदद की और उसे गले लगाया। हमारे किसानों को इन्हीं मूर्खों से निपटना होगा जो उनके खेतों और घरों पर हमला कर रहे हैं। 


मार्च में, एक किशोर ने न्यूजीलैंड में दो मस्जिदों पर हुए श्वेत श्रेष्ठतावादी हमलों के लिए आव्रजन नीतियों को जिम्मेदार मानते हुए ऑस्ट्रेलिया के विवादित सीनेटर फ्रेजर एनिंग के सिर पर भी पीछे से अंडा मारा था। हमले में 51 लोगों की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि ऑस्ट्रेलिया में एक सप्ताह बाद चुनाव होने हैं


Post Top Ad