कांग्रेस विधायक पर हमले को लेकर प्रियंका गांधी ने जिला प्रशासन को लिया आड़े हाथ - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 16, 2019

कांग्रेस विधायक पर हमले को लेकर प्रियंका गांधी ने जिला प्रशासन को लिया आड़े हाथ

*कांग्रेस विधायक पर हमले को लेकर प्रियंका गांधी ने जिला प्रशासन को लिया आड़े हाथ


रायबरेली में मंगलवार को कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और जिला पंचायत सदस्य पर हमले के बाद बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जिल प्रशासन और सूबे की बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इस मामले पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। जो भी कानूनी कार्रवाई होगी वह की जाएगी।


हमले में घायल अदिति सिंह और जिला पंचायत सदस्य से मुलाकात करने पहुंची प्रियंका गांधी ने मीडिया से कहा कि आज तक रायबरेली में ऐसा कभी नहीं हुआ। हम इस मामले में जो भी कानूनी कार्रवाई होगी करेंगे। हम इसकी शिकायत लखनऊ में राज्यपाल और दिल्ली में चुनाव आयोग से भी करेंगे। उन्होंने कहा कि सूबे में बीजेपी की सरकार है जिसकी वजह से जिला प्रशासन मामले में हीला हवाली कर रहा है।


उधर मामले में एमएलसी व बीजेपी नेता दिनेश प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी पर ही साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रियंका के निर्देश पर जिला पंचायत सदस्यों को मध्य प्रदेश सरकार की सुरक्षा में रखा गया है। उन्हें कांग्रेसी अजय सिंह के होटल में रखा गया है। जिला पंचायत सदस्यों को खरीदने की कोशिश की गई है। प्रियंका गांधी ने साजिश कर बंधक बनवाया है। इस मामले में हम एफआईआर कराएंगे।


 


Post Top Ad