जो केंद्र में एक खिचड़ी सरकार चाहते हैं, उनसे सावधान रहना आवश्यक है: पीएम मोदी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 9, 2019

जो केंद्र में एक खिचड़ी सरकार चाहते हैं, उनसे सावधान रहना आवश्यक है: पीएम मोदी


पीएम मोदी ने आज आजमगढ़, उत्तर प्रदेश में जनसभा को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि जो लोग केंद्र में एक खिचड़ी सरकार चाहते हैं, महामिलावट वाली सरकार चाहते हैं, उनसे सावधान रहना बहुत आवश्यक है। एक महामिलावटी सरकार का मतलब देश में अराजकता और अस्थिरता। इन लोगों द्वारा फैलाई अस्थिरता देश ने 20 वर्ष पहले भी देखी थी।


पीएम मोदी ने कहा कि जब भ्रष्ट और मजबूर सरकार होती है तो वो चुनौतियों को न तो झेल पाती है और न उनसे लड़ पाती है। याद कीजिए आज़मगढ़ की साख के साथ इन लोगों की सरकार के समय किस तरह का खिलवाड़ किया था। जब भी कोई आतंकी हमला होता था तो उसके तार खोजते हुए एजेंसियां आज़मगढ़ पहुंच जाती थीं।


पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने जात-पात के आधार पर आपसे वोट मांगे, लेकिन कभी आपके स्वास्थ्य की चिंता नहीं की। आज स्मार्ट फोन बहुत सस्ते हुए क्योंकि आज देश में ही मोबाइल फोन बन रहे हैं। इसी तरह आज मोबाइल का इंटरनेट डेटा पूरी दुनिया में सबसे सस्ता भारत में है। ये काम पहले भी हो सकता था। लेकिन पहले जो सपा-बसपा के सहयोग से केंद्र में महामिलावटी सरकार चल रही थी, वो घोटाले करने में व्यस्त थी।


 


Post Top Ad