जौनपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की भाजपा विजय संकल्प सभा आज* - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 9, 2019

जौनपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की भाजपा विजय संकल्प सभा आज*




लोकसभा चुनाव 2019 में इमरती तथा लंबी मूली के लिए विख्यात जौनपुर भी आज पीएम नरेंद्र मोदी की भाजपा विजय संकल्प रैली का साक्षी बनेगा। पीएम नरेंद्र मोदी आज शहर के करीब सात किलोमीटर दूर कद्दूपुर में भाजपा की सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा से मछलीशहर लोकसभा के प्रत्याशी को भी लाभ मिलेगा। दोनों लोकसभा क्षेत्र में छठे चरण में 12 मई को मतदान होना है।


भाजपा ने जौनपुर से सांसद डॉ. केपी सिंह पर ही भरोसा जताया है। गठबंधन ने यहां पर पूर्व प्रशासनिक अधिकारी बसपा के श्याम सिंह यादव को उतारा है तो कांग्रेस से देवव्रत मिश्रा ताल ठोंक रहे है।


जौनपुर के ही मछलीशहर सुरक्षित सीट से भाजपा ने बसपा से आए बीपी सरोज को प्रत्याशी बनाया है। यहां से भाजपा के सांसद रहे राम चरित्र निषाद अब समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं जबकि गठबंधन से यहां से बसपा के त्रिभुवन राम को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने सीट अपने सहयोग दल जन अधिकार पार्टी को दी है। जिसके प्रत्याशी अमरनाथ पासवान हैं।


 


Post Top Ad