हिमाचल प्रदेश में इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर सीबीआई ने अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 13, 2019

हिमाचल प्रदेश में इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर सीबीआई ने अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर

ऊना : हिमाचल प्रदेश में इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर सीबीआई ने अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ सीबीआई ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और हरियाणा में विभिन्न इंजीनियरिंग व अन्य संस्थानों में रेड की है। ये रेड 250 करोड़ के घोटाले के मामले में की गई है। रेड में जम्मू, चंडीगढ़ और शिमला की सीबीआई टीम टीमों ने भाग लिया। हरोली, बाथू, पंडोगा, सोलन के बद्दी समेत शिमला के कॉलेजों में छापेमारी के दौरान रिकार्ड जब्त किए जाने की खबर है। दरअसल हिमाचल प्रदेश में छात्रवृत्ति में कथित अनियमितताओं और एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय की छात्रवृत्ति के कथित दुरुपयोग के लिए सीबीआइ ने मामला दर्ज किया है। 
ऊना के हरोली में एक विश्वविद्यालय और दो कंप्यूटर कॉलेजों में दोपहर को जांच की गई। पूरे प्रदेश में कई कंप्यूटर कॉलेजों में छापे मारे गए हैं। छापमारी में जम्मू-चंडीगढ़ और शिमला की टीमें शामिल थी। हिमाचल प्रदेश के बद्दी आदि जगहों पर छापेमारी हुई है। छात्रवृति का मामला हिमाचल सरकार ने सीबीआइ को सौपा था।  


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शीर्ष अधिकारियों के साथ 21 अगस्त, 2018 की बैठक में यह मामला जांच के लिए सीबीआई को भेजने का फैसला लिया था। तबसे लेकर इस बारे में केंद्रीय कार्मिक विभाग और सीबीआई से हिमाचल सरकार का कई बार पत्राचार हुआ। सीबीआई के दिशा-निर्देश पर हिमाचल सरकार ने इसके बारे में छोटा शिमला थाने में भी एफआईआर दर्ज की है।  आरोप है कि कई निजी संस्थानों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर छात्रवृत्ति की मोटी रकम हड़प ली। शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2013-14 से 2016-17 तक स्कॉलरशिप में बड़े स्तर पर गड़बड़ी के आरोप हैं।


Post Top Ad