हम अपने काम की बदौलत चुनाव में हैं ......... अखिलेश यादव May 3, 2019 - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 4, 2019

हम अपने काम की बदौलत चुनाव में हैं ......... अखिलेश यादव May 3, 2019

 


" alt="" />


लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घंटाघर चैक, लखनऊ में महागठबंधन की प्रत्याशी श्रीमती पूनम शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि लखनऊ में हम काम की बदौलत चुनाव में हैं। जितना काम समाजवादी सरकार ने किया उसका कोई मुकाबला नहीं हैं। उन्होंने जनता से अपील किया कि वह किसी भ्रम में न रहे, समाजवादी सरकार में किये गये कार्यों पर वोट दें और श्रीमती पूनम सिन्हा को विजयी बनावें।


" alt="" />
श्री यादव ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से व्यापार को नुकसान हुआ है। समाजवादी सरकार में दिये लैपटाॅप आज भी काम आ रहे हैं। बाबा मुख्यमंत्री खुद लैपटाॅप चलाना नहीं जानते इसलिए किसी को देना नहीं चाहते।
मशहूर सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मायावती का कमाल और अखिलेश का धमाल रंग लाएगा। लखनऊ के विकास में अखिलेश के योगदान के आगे भाजपाई केवल जुमलेबाजी करते रहे है। भाजपा राज में उनके वादे खोखले साबित हुए है। एक सर्वे के अनुसार 50 लाख युवा बेकार हो गए है। 
इस अवसर पर लखनऊ की विशाल रैली में विभिन्न विश्वविद्यालयों की छात्र-छात्राओं, डाक्टर, प्रोफेसर, व्यापारीगण, दुकानदारों ने महागठबंधन की प्रत्याशी श्रीमती पूनम सिन्हा को जिताने का संकल्प लिया। अखिलेश यादव ने जनता से आह्वान किया कि नया भारत नयी सरकार के नये प्रधानमंत्री से बनेगा।



Post Top Ad