ईस्टर हमलों के बाद श्रीलंका ने 200 मौलानाओं समेत 600 विदेशी नागरिकों को देश से किया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 5, 2019

ईस्टर हमलों के बाद श्रीलंका ने 200 मौलानाओं समेत 600 विदेशी नागरिकों को देश से किया

 


ईस्टर हमलों के बाद श्रीलंका ने 200 मौलानाओं समेत 600 विदेशी नागरिकों को देश से किया निष्कासित


ईस्टर आत्मघाती बम धमाकों के बाद से श्रीलंका अब तक 200 मौलानाओं समेत 600 से ज्यादा विदेशी नागरिकों को निष्कासित कर चुका है। एक मंत्री ने रविवार को यह जानकारी दी। 




गृह मंत्री वाजिरा अभयवर्धने ने कहा कि ये मौलाना वैध रूप से देश में आए थे, लेकिन हमलों के बाद हुई सुरक्षा जांच में पाया गया कि वह वीजा खत्म होने के बावजूद देश में रह रहे थे। इसके लिये उनपर जुर्माना लगाकर देश से निष्कासित कर दिया गया। 

अभयवर्धने ने कहा, 'देश में सुरक्षा की ताजा स्थिति को ध्यान में रखते हुए हमने वीजा प्रणाली की समीक्षा की और धार्मिक शिक्षकों के लिये वीजा प्रतिबंध को कड़ा करने का निर्णय लिया।' उन्होंने कहा, 'निष्कासित किए गए लोगों में 200 मौलाना हैं।' 


गौरतलब है कि श्रीलंका में 21 अप्रैल को ईस्टर के मौके पर हुए बम धमाकों में 257 लोगों की मौत हो गई थी और 500 से ज्यादा घायल हो गए थे। इन हमलों को स्थानीय मौलाना ने अंजाम दिया था, जिसने हमले से पहले पड़ोसी देश भारत का दौरा कर जिहादियों से संपर्क बनाए थे। हमले की जिम्मेदारी एक स्थानीय जिहादी समूह ने ली थी।






Post Top Ad