दिल्ली लोकसभा चुनाव को लेकर देश में सियासी माहौल काफी गर्मा गया है। - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 8, 2019

दिल्ली लोकसभा चुनाव को लेकर देश में सियासी माहौल काफी गर्मा गया है।

दिल्ली लोकसभा चुनाव को लेकर देश में सियासी माहौल काफी गर्मा गया है। वहीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को दिल्ली में एक सभा में खुलेआम प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती दी है। 


प्रियंका गांधी ने कहा कि दिल्ली की एक लड़की आपको खुली चुनौती दे रही है, चुनाव के आखिरी दो चरण में नोटबंदी, जीएसटी और महिलाओं की सुरक्षा पर लड़िये। प्रियंका ने आगे कहा कि चुनाव उन वादों पर लड़िये, जो आपने देश के नौजवानों से किए थे। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने जनसभा में पीएम मोदी पर लगातार हमला साधा। उन्होंने कहा कि नौजवानों से जो झूठे वादे किए, उन पर चुनाव के आखिरी दो चरण लड़िये। प्रियंका ने पीएम मोदी को पर तंज कसते हुए कहा कि, इन लोगों की हालत उन बच्चों की तरह हो गई है जो अपना होमवर्क नहीं करते और स्कूल चले जाते हैं। जब टीचर उनसे पूछती हैं तो कहते हैं, 'क्या करूं, नेहरू जी ने मेरा पर्चा ले लिया, छुपा दिया। मैं क्या करूं इंदिरा जी ने कागज की कश्ती बना दी मेरे होमवर्क की और किस पानी में डूबो दी।'


प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं दिल्ली में पैदा हुई हूं। महरौली से मजनू का टीला सब जानती हूं। ये 7 रेस कोर्स में बंद रहे हैं। मैं दिल्ली में 47 साल से रह रही हूं। दिल्ली की जनता मेरे हर दर्द में शामिल रही है। उन्होंने कहा कि अब बहुत हो गया है, हमें मोदी को हराना है।प्रियंका के इस रोड शो में उनके साथ उनके दोनों बच्चे रेहान और मिराया भी दिखाई दिए। दोनों बच्चे प्रियंका के साथ बस की छत पर बैठे थे।


गौरतलब है कि हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनौती दी थी कि वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर चुनाव लड़कर दिखाएं, पीएम मोदी ने कहा था कि चुनाव के 5 चरण पूरे हो गए हैं और दो चरण का चुनाव बाकी है। अगर हिम्मत है तो पूर्व प्रधानमंत्री जिन पर बोफोर्स के आरोप हैं, उस मुद्दे पर आइए मैदान पर, अगर आप में हिम्मत है कि उसके मान-सम्मान के मुद्दे पर दिल्ली में चुनाव लड़ते हैं।


Post Top Ad