*🇮🇳 देश की अभी तक की प्रमुख खबरें22 मई 2019* - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 22, 2019

*🇮🇳 देश की अभी तक की प्रमुख खबरें22 मई 2019*

 


                                                       *कांग्रेस के एग्जिट पोल में भी एनडीए आगे  * - कांग्रेस की ओर से ही करवाया गए एक एग्जिट पोल के नतीजों ने पार्टी नेताओं की चिंता और बढ़ा दी है। इस पोल के अनुसार बीजेपी को अकेले 200 सीटें मिलने का आकलन किया गया है। वहीं, कांग्रेस अकेले 140 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।


 *ईवीएम टेम्परिंग पर कांग्रेस विधायक🗣 ने अपनी पार्टी के रुख पर उठाए सवाल* - कर्नाटक में कांग्रेस के विधायक के. सुधाकर ने कहा है कि आखिर क्यों कांग्रेस ईवीएम में गड़बड़ी की बात कर रही है जबकि उन्हें इस वक्त एग्जिट पोल के नतीजों पर सोचना चाहिए। *


*सदानंद गौड़ा बोले- 24 मई की सुबह तक ही सीएम रहेंगे कुमारस्वामी'                             * - केंद्रीय मंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने बुधवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद कर्नाटक में कांग्रेस-जदएस गठबंधन सरकार गिर जाएगी और एच.डी. कुमारस्वामी 24 मई की सुबह तक ही मुख्यमंत्री रहेंगे। *


 *एनसीपी के पूर्व मंत्री जयदत्त क्षीरसागर शिवसेना में शामिल                                    * - महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जयदत्त क्षीरसागर ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से इस्तीफा दे दिया और शिवसेना में शामिल हो गए। 


*बालाकोट जैसे हमलों के लिए नहीं भेजने पड़ेंगे एयरक्राफ्ट* - भारतीय वायुसेना ने पहली बार सुखोई-30 लड़ाकू विमान से ब्रह्मोस मिसाइल को जमीनी टार्गेट पर कामयाबी से इस्तेमाल किया। सुखोई से फायर की गई ब्रह्मोस ने अपने निशाने पर अचूक निशाना लगाया और उसे पूरी तरह तबाह कर दिया।


*फ्रांस में भारतीय वायुसेना की राफेल परियोजना प्रबंधन टीम के दफ्तर में घुसपैठ * - फ्रांस में भारतीय राफेल परियोजना प्रबंधन टीम के कार्यालय में विमान से संबंधित डेटा चोरी करने के संभावित जासूसी के प्रयास में अज्ञात व्यक्तियों ने रविवार रात घुसपैठ की है। 


*केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में चार नए जजों  की नियुक्ति को दी मंजूरी* - देश के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई अपने आठ महीने से कम के कार्यकाल में सुप्रीम कोर्ट के 10 जजों को पद व गोपनीयता शपथ दिला देंगे। उनसे पहले किसी सीजेआई ने ऐसा नहीं किया है। *


 *सवालों के घेरे में एमआई-17 हैलीकॉप्टर क्रैश, ऑफिसर कमांडिंग का ट्रांसफर* - बीती 27 फरवरी को श्रीनगर के पास क्रैश हुए एमआई-17 हैलीकॉप्टर की जांच निष्पक्षता से हो इसलिए एयर ऑफिसर कमांडिंग (एओसी) का ट्रांसफर कर दिया गया है। *


*बदलाव के  साथ वंदे भारत एक्सप्रेसकी दूसरी रैक दिल्ली पहुंची * - देश की पहली स्वचालित सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की दूसरी रैक चेन्नई से दिल्ली पहुंच गई है। फिलहाल इस रैक को तुगलकाबाद स्टेशन पर रखा गया है। इस ट्रेन को भी रेलवे की चेन्नई स्थित कोच फैक्ट्री आईसीएफ ने तैयार किया है। 


*आईएल एंड एफएस संकट: 91,000 करोड़ के कर्ज़ मामले में ईडी🕵 की मुंबई में छापेमारी* - प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करोड़ों रुपये के आईएल एंड एफएस कर्ज़ भुगतान चूक से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को मुंबई में तलाशी ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 


Post Top Ad