देश के पहले वोटर एक सौ दो वर्षीय श्याम शरण नेगी ने वोट डाला - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 19, 2019

देश के पहले वोटर एक सौ दो वर्षीय श्याम शरण नेगी ने वोट डाला

शिमला  हिमाचल प्रदेश में किन्नौर जिले के जनजातीय कल्पा में देश के पहले वोटर एक सौ दो वर्षीय श्याम शरण नेगी ने वोट डाला वोट से पहले चुनाव अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सीएम जयराम ठाकुर की मां तथा पत्नी साधना ठाकु ने भी वोट डाला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्य सभा उपनेता आनंद शर्मा ने शिमला में सैनिक रेस्ट हाउस लॉंगवुड पोलिंग बूथ में वोट डाला। मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
 
चुनाव कार्यालय के मुताबिक प्रदेश में अब तक 9 मतदान केंद्रो में ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी आई थी, जिसे बदल दिया गया हैं और मतदान जारी है। वोटर स्लीप लेकर मतदान करने पहुंचे कुछ लोगों ने जुब्बल के ढाडी गुन्सा में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों से मामूली कहा सुनी हुई लेकिन बाद में सब ठीक ठाक हो गया। हिमाचल विधानसभा के स्पीकर राजीव बिंदल ने परिवार संग वोट डाला। 


श्याम शरण नेगी ने बताया कि उन्होंने पहली बार जब वोट किया था, तब वह 33 साल के थे। तब से लेकर आज तक उन्होंने कभी भी अपना वोट बेकार नहीं किया। किन्नौर के कलपा कस्बे के रहने वाले श्‍याम शरण स्कूल से टीचर के पद से 51 साल पहले रिटायर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार वह 1951 में वोटिंग का हिस्सा बने थे। वह बहुत खुश हैं कि उन्होंने आज तक कभी भी अपना वोट बर्बाद नहीं किया प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस ने चारों सीटों पर उम्मीदवार उतारे है। हमीरपुर से अनुराग ठाकुर, मंडी से रामस्वरूप शर्मा, कांगडा से किशन कपूर और शिमला से सुरेश कश्यप है जबकि कांग्रेस के रामलाल ठाकुर हमीरपुर से, मंडी से आश्रय शर्मा, कांगडा से पवन काजल और शिमला से कर्नल घनीराम शांडिल मैदान में है। प्रदेश में कुल 53 लाख 30 हजार 154 मतदाता हैं, जो 45 उम्मीदवारों का फैसला करेगें। प्रदेश में सबसे ज्यादा प्रत्याशी मंडी सीट (17) और सबसे कम शिमला सीट (6) से हैं।


Post Top Ad