अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ पर बोलीं सपना चौधरी* - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 6, 2019

अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ पर बोलीं सपना चौधरी*

*अरविंद केजरीवाल को थप्पड़ पर बोलीं सपना चौधरी*


दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को शनिवार को दिल्ली में चुनावी रैली के दौरान एक शख्स ने अचानक से थप्पड़ मार दिया था। अब इस मामले में हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है। सपना चौधरी इस चुनाव में बीजेपी प्रत्याक्षी मनोज तिवारी के लिए कैंपेन कर रही हैं।


सपना चौधरी ने केजरीवाल के थप्पड़ प्रकरण को उनके मनोज तिवारी पर दिए बयान से जोड़ा। सपना चौधरी ने कहा- अरविंद केजरीवाल ने मनोज तिवारी को नाचने वाला कहा था। भगवान ने खुद उन्हें जवाब दे दिया है। हमें अब जवाब देने की जरूरत नहीं है।


सपना चौधरी दिल्ली के खजूरी इलाके में मनोज तिवारी के लिए कैंपेन कर रही थी। उन्होंने केजरीवाल के बयान की आलोचना करते हुए कहा था- किसी भी प्रोफेशन के लिए ऐसा कमेंट नहीं करना चाहिए। ये काफी गलत बयान है। भगवान इसका जवाब देगा।


 


Post Top Ad