अगले 24 घंटे में अलर्ट रहें वर्कर्स राहुल गांधी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, May 22, 2019

अगले 24 घंटे में अलर्ट रहें वर्कर्स राहुल गांधी

दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल को फर्जी बताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को इनसे मायूस न होने तथा मतगणना तक ज्यादा चौकन्ना रहने की सलाह दी है। गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित अपने संदेश में कहा है कि एग्जिट पोल फर्जी हैं और उन पर विश्वास नहीं करें। इसके जरिए दुष्प्रचार कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मनोबल को गिराने का प्रयास किया जा रहा है इसलिए किसी को निराश होने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने ट्वीट किया कांग्रेस पार्टी के प्रिय कार्यकर्ताओं, अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। सतर्क और चौकन्ना रहें। डरे नहीं। आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं । फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हो। खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। जय हिन्द। राहुल गांधी एग्जिट पोल के अनुमान भारतीय जनता पार्टी तथा उसके सहयोगी दलों के पक्ष में आने के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गयी थी लेकिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनका हौसला बढ़ाने के लिए अपनी आवज में एक संदेश दिया जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा हुआ। गांधी का संदेश चुनाव परिणाम आने से एक दिन पहले आ रहा है जबकि एग्जिट पोल के तत्काल बाद उनकी ओर से इस तरह का संदेश आने की उम्मीद थी।


Post Top Ad