अब तक की प्रमुख खबरें 11 मई 2019* - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 11, 2019

अब तक की प्रमुख खबरें 11 मई 2019*

 


*लद्दाख में👉 सैन्य अधिकारियोंपर चुनाव गोपनीयता के उल्लंघन का आरोप - लद्दाख लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सज्जाद हुसैना ने आरोप लगाया है कि सेना के अधिकारी जवानों को बैलट पेपर की आपूर्ति करने के बजाय उनकी मतदान की प्राथमिकताओं के बारे में पूछकर चुनाव गोपनीयता का उल्लंघन कर रहे हैं। )*                                        👉अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर आईएएफ में शामिल* - भारतीय वायुसेना को अपना पहला अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर मिल गया है। अमेरिका शहर एरिजोना में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) के अधिकारकियों ने इसे वायुसेना में शामिल किया। 


*👉पीयूष गोयल बोले- दिग्विजय ने दक्षिणा में दी गाय, आयोग इसे चुनाव खर्च में जोड़े* - केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता पीयूष गोयल ने कहा कि भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने जिन गायों को दक्षिणा में दिया है, उसे उनके चुनाव खर्च में जोड़ा जाए। चुनाव आयोग में शिकायत करने पहुंचे पीयूष गोयल ने यह मांग की है।


 *👉नायडू ने मोदी को कहा महिषासुर ममता को बताया बंगाल की दुर्गा* - आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना महिषासुर से करते हुए कहा कि देश में शांति के लिए बंगाल दुर्गा (पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) को उन्हें हराना होगा।


 *पश्चिम बंगाल👉 के दो बूथों पर मतदान🗳 शून्य* - चुनाव आयोग ने बैरकपुर के अंतर्गत आने वाले पोलिंग बूथ नंबर 116 और आरामबाग लोकसभा सीट के अंतर्गत पोलिंग बूथ नंबर 110 में हुए मतदान को शून्य घोषित कर दिया है। यहां 12 मई को दोबारा मतदान होंगे।


 *👉राजनाथ सिंह का दावा, बंगाल में सभी 42 सीटें जीतेगी भाजपा* - गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भगवा लहर है और बीजेपी राज्य की सभी 42 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। 


 *👉आप ने बीजेपी-गंभीर को भेजा नोटिस, आतिशी मसले पर की माफी की मांग* - दिल्ली में आप-बीजेपी के बीच घमासान जारी है। आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को बीजेपी और पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार गौतम गंभीर को नोटिस भेजकर आतिशी मर्लेना से माफी की मांग की। 


*👉योगी सरकार पर गडकरी का तंज, कहा- 'यूपी की बसों में हॉर्न के अलावा सब बजता है'* - केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर तंज कसा है। उत्तर प्रदेश के बलिया में एक सभा को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बस ऐसी हैं, जिनमें हॉर्न के अलावा सब बजता है।


Post Top Ad