अब तक के रुझानों में एनडीए 290 सीटों पर आगे चल रही है। यूपीए 120 और अन्य को 119 सीट मिलती दिख रही - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 23, 2019

अब तक के रुझानों में एनडीए 290 सीटों पर आगे चल रही है। यूपीए 120 और अन्य को 119 सीट मिलती दिख रही

नई दिल्ली लोकसभा की 542 सीटों के परिणाम के लिए आज वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में ही बीजेपी नेतृत्व वाले गठबंधन एनडीए को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। जबकि कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है। यहां तक कि अमेठी से राहुल गांधी भी पीछे चल रहे हैं। वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे चल रहे हैं। अब तक के रुझानों में एनडीए 290 सीटों पर आगे चल रही है। यूपीए 120 और अन्य को 119 सीट मिलती दिख रही हैं।


आज दोपहर 4 बजे तक पता लग जाएगा कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा। 542 सीटों के लिए 8,000 से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। देशभर में मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इस बार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में किसी भी पांच मतदान केन्द्रों के ईवीएम के वोटों को वीवीपैट पर्चियों से मिलान किया जा रहा है। इस कारण चुनाव परिणामों की घोषणा में देरी हो सकती है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, डाक से प्राप्त मत-पत्रों की गणना पहले होगी। वीवीपैट मशीनों की पर्चियों की गिनती अंत में होगी। कौन सा नेता कितनी वोटों से आगे है, किस पार्टी की जीत होती है और किसकी हार ये सभी आप लाइव अपडेट में देख सकते है।




 वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11000 वोटों से आगे चल रहे हैं।



- पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे एक्टर सनी देओल आगे चल रहे हैं। गुरदासपुर से सनी देओल कांग्रेस के सुनील जाखड़ और AAP के पीटर मासिह को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।


- हरियाणा के रोहतक से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र हुड्डा आगे चल रहे हैं।


- हिमाचल के हमीरपुर में भाजपा के अनुराग ठाकुर 10162, कांगड़ा से भाजपा के किशन कपूर 2496, मंडी से भाजपा के रामस्वरूप शर्मा 13593 और शिमला से भाजपा के सुरेश कश्यप 11383 मतों से आगे चल रहे हैं।


- अमेठी में बीजेपी उम्मीदवार स्मृत‍ि ईरानी कांग्रेस के उम्मीदवार राहुल गांधी से 2000 वोट से आगे चल रही हैं. एग्ज‍िट पोल के नतीजों में भी दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली थी।


- मध्य प्रदेश की सबसे हॉट सीट भोपाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को शुरुआती रुझान में बढ़त मिली है।


- मुंबई नॉर्थ सीट के शुरुआती रुझानों के अनुसार से  कांग्रेस प्रत्याशी और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर बीजेपी के गोपाल शेट्टी से पीछे हैं चल रहीं हैं, वहीं पूनम महाजन भी मुंबई नॉर्थ- सेंट्रल सीट सीट से आगे चल रही हैं।


- आनंदपुर साहिब से कांग्रेस के मनीष तिवारी, अमृतसर से गुरजीत सिंह और भटिंडा से अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल आगे चल रहे हैं।


- शुरूआती रूझानों के अनुसार जालंधर से कांग्रेस के उम्मीदवार चौधरी संतौख सिंह 2395 वोटों से आगे चल रहे है। उनका मुकाबला बीजेपी-आकाली उम्मीदवार चरणजीत सिंह अटवाल और आप प्रत्याक्षी जस्टिस जोरा सिंह से है।  

- गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बनाई बढ़त। करीब 25 हजार वोटों से चल रहे हैं आगे।


- बेगूसराय में कन्हैया कुमार तीसरे नंबर पर चल रहे हैं जबकि बीजेपी के गिरिराज सिंह पहले स्थान पर बने हैं। इस सीट पर दोनों उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर बताई जा रही थी। गिरिराज सिंह को नवादा सीट से हटाकर कन्हैया के खिलाफ बेगूसराय भेजा गया था।


- उत्तर प्रदेश की लखनऊ सीट से समाजवादी पार्टी की लोकसभा उम्मीदवार और शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा करीब चार हजार मतों से पीछे चल रही हैं। पूनम का मुकाबला गृह मंत्री राजनाथ सिंह से है।


- रामपुर से बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार और बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस जया प्रदा ने कहा हम जीत रहे हैं। जया ने कहा, ये अस्मिता की लड़ाई है। हालांकि रुझान में जया के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान करीब 700 मतों से लीड कर रहे हैं।


- गोरखपुर से भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी कैंडिडेट रवि किशन आगे चल रहे हैं। रुझान में रवि किशन सपा और बसपा के गठबंधन के उम्मीदवार से करीब चार हजार मतों से आगे हैं।


- पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से केंद्रीय मंत्री और बॉलीवुड सिंगर बाबुल सुप्रियो करीब 2000 से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं। बाबुल सुप्रियो के खिलाफ TMC के टिकट पर मुनमुन सेन कैंडिडेट हैं।


Post Top Ad