15 साल की उम्र में ही तहलका मचा चुकी है ये एक्ट्रेस, अपने को-स्टार को ही कर रही है डेट : May 18, 2019I - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 18, 2019

15 साल की उम्र में ही तहलका मचा चुकी है ये एक्ट्रेस, अपने को-स्टार को ही कर रही है डेट : May 18, 2019I



टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी आज 21 साल की हो गई हैं। 18 मई 1998 को शिवांगी का जन्म पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2013 में खेलती है 'जिंदगी आंख मिचौली सीरियल' से की थी। लेकिन उन्हें पहचान बेगूसराय शो से मिली। इस सीरियल में उन्होंने पूनम ठाकुर नाम की लड़की का किरदार निभाया था।


शिवांगी सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इन दिनों शिवांगी स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीड रोल में नजर आ रही हैं।


शिवांगी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा का रोल निभाती हैं और उनके अपोजिट मोहसिन खान हैं जो उनके रियल लाइफ में भी पार्टनर हैं। शिवांगी ने देहरादून से स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई पूरी की है।


शिवांगी सीरिल्यस के अलावा कई टीवी विज्ञापन में नजर आ चुकी हैं। साल 2013 में शिवांगी जी टीवी के शो 'खेलती है जिंदगी आंख मिचोली' में निशा के किरदार के लिए चुनी गई थीं। और यहीं से उनकी करियर को स्टार्ट मिला।


हाल ही में शिवांगी ने खुद के जैगुआर की लेटेस्ट मॉडल कार खरीदी। इस कार की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है।



Post Top Ad